|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

वारसा विद्रोह की स्मृति को लेकर विवाद: एडल्ट क्रिएटर को बनाया गया था राजदूत, बाद में हटाया गया

पोलैंड में एक ऐसा विवाद सामने आया है जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीति तक में हलचल मचा दी है। दरअसल, 1944 के ऐतिहासिक वारसा विद्रोह की याद को लोगों तक पहुंचाने के लिए आयोजकों ने एक एडल्ट कंटेंट क्रिएट

NRI Post Hindi Desk · 95 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

पोलैंड में एक ऐसा विवाद सामने आया है जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीति तक में हलचल मचा दी है। दरअसल, 1944 के ऐतिहासिक वारसा विद्रोह की याद को लोगों तक पहुंचाने के लिए आयोजकों ने एक एडल्ट कंटेंट क्रिएटर को 'एम्बेसडर ऑफ रिमेंबरेंस' नियुक्त किया था। यह फैसला किसी भारी विवाद में बदल गया और आलोचनाओं के बाद आयोजकों को इसे वापस लेना पड़ा। जिस युवती को इस अभियान से जोड़ा गया था, उसका नाम मोनिका लास्कोव्स्का है, जो पोलैंड में ओनली फैंस नामक सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म के लिए एडल्ट कंटेंट बनाती हैं। वारसा विद्रोह की 82वीं वर्षगांठ से जुड़े अभियान के तहत वारसॉ-44 नाम के संगठन ने उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें वह विद्रोह की याद में बनी टी-शर्ट पहने नजर आई थीं। रूसी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह तस्वीर वायरल होते ही पोलैंड में लोगों ने इसका जबरदस्त विरोध शुरू कर दिया। आलोचकों का कहना था कि राष्ट्रीय इतिहास की इतनी गंभीर घटना को प्रचारित करने के लिए एडल्ट कंटेंट से जुड़ी किसी हस्ती को चुनना बिल्कुल उचित नहीं है। इस विवाद में पोलैंड की चर्चित मीडिया हस्ती करोलिना कोर्विन-पियोटोव्स्का ने भी इस फैसले की कड़ी आलोचना की, जिनके पिता खुद वारसा विद्रोह में लड़ चुके थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजक ऐतिहासिक स्मृति के बजाय सोशल मीडिया की पहुंच और विवाद से लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद पोलैंड के संस्कृति मंत्रालय ने भी इस फैसले से दूरी बना ली और कहा कि राजदूतों की सूची तैयार करने से पहले उससे सलाह नहीं ली गई थी। बता दें कि वारसा विद्रोह पोलैंड के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। 1 अगस्त 1944 को पोलिश प्रतिरोध आंदोलन के लड़ाकों ने नाजी जर्मनी के कब्जे से राजधानी वारसा को आजाद कराने के लिए विद्रोह शुरू किया था। नाजियों ने द्वितीय विश्व युद्ध शुरू होते ही पोलैंड पर कब्जा कर लिया था और यहां के यहूदियों पर क्रूरतम अत्याचार किए थे। पोलिश लड़ाकों ने करीब 63 दिनों तक जर्मन सेना का मुकाबला किया, लेकिन आखिरकार विद्रोह को कुचल दिया गया। इस दौरान वारसा शहर का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया और करीब डेढ़ से दो लाख नागरिकों की मौत हो गई। इसलिए पोलैंड में इस विद्रोह की स्मृति को राष्ट्रीय इतिहास का बेहद संवेदनशील हिस्सा माना जाता है। वारसॉ-44 संगठन ने शुरुआत में यह कहते हुए अपने फैसले का बचाव किया था कि लास्कोव्स्का एक चर्चित सार्वजनिक शख्सियत हैं और उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी पहुंच है। लेकिन आखिरकार बढ़ते विरोध के बाद संगठन के अध्यक्ष डेरियुश मिचालाक ने लास्कोव्स्का का दर्जा निलंबित कर दिया और सोशल मीडिया से उनकी तस्वीर भी हटा दी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!