|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की डिग्री में गड़बड़ी, संशोधित प्रमाणपत्र में भी वर्ष गलत

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में स्नातकोत्तर डिग्रियां जारी करने में लगातार लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। पीजी सत्र 2018-20 के पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की मूल डिग्रियों में गड़ब

NRI Post Hindi Desk · 42 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की डिग्री में गड़बड़ी, संशोधित प्रमाणपत्र में भी वर्ष गलत
📷 NRI Post Hindi Desk

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में स्नातकोत्तर डिग्रियां जारी करने में लगातार लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। पीजी सत्र 2018-20 के पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की मूल डिग्रियों में गड़बड़ी के बाद अब संशोधित प्रमाणपत्रों में भी त्रुटि पाई गई है। पहले इन डिग्रियों में सीजीपीए अंकित नहीं किया गया था, जिसके कारण छह माह पूर्व दो सौ से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. लाल बाबू सिंह को आवेदन देकर सुधार की मांग की थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्रुटि दूर कर दोबारा प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश दिया और आवेदन के आधार पर नई डिग्रियां छपवाकर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। लेकिन अब संशोधित प्रमाणपत्रों में एक नई गड़बड़ी सामने आई है। पीजी सत्र 2018-20 की परीक्षा वर्ष 2020 में आयोजित हुई थी और इसी वर्ष परिणाम भी जारी किया गया था, फिर भी मूल प्रमाणपत्र पर परीक्षा उत्तीर्ण करने का वर्ष 2021 अंकित है। छात्रा सुमन कुमारी ने बताया कि इस त्रुटि की शिकायत परीक्षा नियंत्रक प्रो. लाल बाबू सिंह से की गई है। विद्यार्थियों ने एजेंसी से डाटा में सुधार कर सही वर्ष के साथ मूल प्रमाणपत्र दोबारा जारी कराने की मांग की है। परीक्षा विभाग की ओर से संबंधित एजेंसी से संपर्क किया गया तो एजेंसी ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए डाटा के आधार पर ही मूल प्रमाणपत्र तैयार किए गए हैं। इस पर एक छात्र ने अपने अंकपत्र की प्रति उपलब्ध कराई, जिसमें परीक्षा उत्तीर्ण करने का वर्ष 2020 दर्ज है। इसके बावजूद डिग्री में वर्ष 2021 अंकित होने से विश्वविद्यालय और एजेंसी के बीच डाटा की शुद्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर, विद्यार्थियों को बीपीएससी टीआरई-4 शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए आवेदन करना है और आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर है। ऐसे में प्रमाणपत्रों में त्रुटि के कारण अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया में परेशानी होने की आशंका है। विद्यार्थियों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन मामले में शीघ्र हस्तक्षेप करे और एजेंसी से समन्वय कर सही प्रमाणपत्र जारी कराए, ताकि उन्हें किसी तरह की बाधा का सामना नहीं करना पड़े। यह मामला विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!