व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म पर कारोबार करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मेटा कंपनी अपने व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म की प्राइसिंग पॉलिसी में 1 अक्टूबर 2026 से बदलाव करने जा रही है। इस बदलाव के बाद ऑर्डर कंफर्मेशन और डिलीवरी अपडेट जैसे यूटिलिटी मैसेज भेजने पर कंपनियों को चार्ज देना होगा। आज के दौर में स्मार्टफोन में व्हाट्सएप केवल बातचीत का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि ऑनलाइन शॉपिंग के ऑर्डर कंफर्मेशन से लेकर डिलीवरी अपडेट और ओटीपी तक, कंपनियां ग्राहकों से जुड़ने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन 1 अक्टूबर 2026 से कारोबारियों के लिए इस सर्विस की लागत बढ़ सकती है। इस नई व्यवस्था में सबसे बड़ा बदलाव ये है कि ग्राहक की तरफ से मैसेज आने के बाद मिलने वाली 24 घंटे की फ्री विंडो में भेजे जाने वाले कुछ यूटिलिटी मैसेज पर भी अब चार्ज लगेगा। अभी व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म पर ग्राहक के मैसेज के बाद 24 घंटे की कस्टमर सर्विस विंडो में बिजनेस कई तरह के जवाब और यूटिलिटी मैसेज बिना मैसेजिंग चार्ज के भेज सकते हैं, जिसमें ऑर्डर से जुड़े अपडेट और डिलीवरी की जानकारी भी शामिल है। लेकिन 1 अक्टूबर से ये व्यवस्था बदल जाएगी और ऑर्डर कंफर्मेशन तथा डिलीवरी अपडेट जैसे यूटिलिटी मैसेज के लिए 24 घंटे की विंडो के अंदर भी मेटा को मैसेजिंग चार्ज देना होगा। हालांकि ग्राहकों के सवालों के जवाब के लिए हर बिजनेस फोन नंबर पर महीने के पहले 1 हजार सर्विस रिप्लाई फ्री रहेंगे और 1 हजार की लिमिट खत्म होने के बाद अतिरिक्त सर्विस रिप्लाई पर संबंधित मार्केट की दर के हिसाब से चार्ज लगेगा। मेटा के नए प्राइसिंग स्ट्रक्चर के मुताबिक भारत में यूटिलिटी मैसेज का स्टैंडर्ड रेट 11.5 पैसे प्रति डिलीवर्ड मैसेज है और इस पर 18 फीसदी जीएसटी जोड़ने के बाद लागत करीब 13.6 पैसे प्रति मैसेज हो जाएगी। उदाहरण के लिए अगर कोई कंपनी एक महीने में 1 हजार पेड यूटिलिटी मैसेज भेजती है, तो 11.5 पैसे प्रति मैसेज के हिसाब से उसका बेस चार्ज 115 रुपये होगा और जीएसटी जोड़ने के बाद ये रकम करीब 135.70 रुपये हो जाएगी। मार्केटिंग मैसेज के लिए भारत में 86.31 पैसे प्रति मैसेज की दर है, वहीं ओटीपी जैसे ऑथेंटिकेशन मैसेज के लिए 11.5 पैसे प्रति मैसेज का रेट है और ये सभी बेस रेट जीएसटी से पहले हैं। इस नई प्राइसिंग व्यवस्था में मेटा ने कारोबारियों के लिए एक फ्री लिमिट भी रखी है, जिसके तहत हर बिजनेस फोन नंबर पर हर महीने पहले 1 हजार सर्विस रिप्लाई फ्री रहेंगे। मसलन, अगर कोई बिजनेस एक महीने में 1,500 सर्विस रिप्लाई भेजता है, तो पहले 1 हजार रिप्लाई पर कोई मैसेजिंग चार्ज नहीं लगेगा और बाकी 500 रिप्लाई पर संबंधित मार्केट का लागू रेट लगेगा। यानी 1 हजार की फ्री लिमिट खत्म होने के बाद ही अतिरिक्त सर्विस रिप्लाई पर चार्ज शुरू होगा। इसके अलावा मेटा ने क्लिक-टू-व्हाट्सएप विज्ञापन और फेसबुक पेज के कॉल-टू-एक्शन के जरिए शुरू होने वाली बातचीत के लिए 72 घंटे की फ्री विंडो भी जारी रखी है, जिसका मतलब है कि अगर ग्राहक फेसबुक पेज या क्लिक-टू-व्हाट्सएप विज्ञापन के जरिए बिजनेस से बातचीत शुरू करता है, तो अगले 72 घंटे तक बिजनेस की ओर से भेजे जाने वाले मैसेज पर मेटा की मैसेजिंग फीस नहीं लगेगी। ये व्यवस्था खास तौर पर उन कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो फेसबुक और व्हाट्सएप को साथ इस्तेमाल करके ग्राहकों तक पहुंचते हैं। मेटा के इस बदलाव का सीधा असर आम व्हाट्सएप यूजर्स पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि ग्राहकों को बिजनेस को मैसेज भेजने के लिए कोई नया चार्ज नहीं देना होगा और इसी तरह बिजनेस का रिप्लाई, ऑर्डर अपडेट या डिलीवरी नोटिफिकेशन पाने के लिए भी ग्राहक से कोई मैसेजिंग फीस नहीं ली जाएगी। ये प्राइसिंग बदलाव सिर्फ व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफ
व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म पर 1 अक्टूबर से यूटिलिटी मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, 24 घंटे की फ्री विंडो में भी देना होगा पैसा
व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म पर कारोबार करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मेटा कंपनी अपने व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म की प्राइसिंग पॉलिसी में 1 अक्टूबर 2026 से बदलाव करने जा रही है।
NRI Post Hindi Desk · 55 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




