|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह की आज औपचारिक विदाई, आशुतोष दीक्षित संभालेंगे नई कमान

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना शनिवार को विदा हो रहे वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को राष्ट्रीय राजधानी के रेस कोर्स वायुसेना स्टेशन के परेड मैदान में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देगी। करीब 42 साल के श

NRI Post Hindi Desk · 25 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
वायुसेना प्रमुख एपी सिंह की आज औपचारिक विदाई, आशुतोष दीक्षित संभालेंगे नई कमान
📷 NRI Post Hindi Desk

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना शनिवार को विदा हो रहे वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को राष्ट्रीय राजधानी के रेस कोर्स वायुसेना स्टेशन के परेड मैदान में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देगी। करीब 42 साल के शानदार सेवाकाल के बाद एयर चीफ मार्शल एपी सिंह सेवानिवृत्त होंगे और उनके स्थान पर एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 29वें वायुसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना प्रमुख की विशिष्ट सेवा, अनुकरणीय नेतृत्व और भारतीय वायुसेना तथा देश के लिए उनके अमूल्य योगदान की सराहना की है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रक्षा मंत्री ने 26 अक्टूबर को विदा हो रहे एयर चीफ मार्शल को राष्ट्र की 42 साल की गौरवशाली सेवा के बाद उचित विदाई दी और ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन तथा भारतीय वायुसेना की क्षमताओं को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका को सराहा। ऑपरेशन सिंदूर के संचालन का श्रेय एयर चीफ मार्शल सिंह को दिया जाता है और वह अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। वायुसेना प्रमुख और उनकी पत्नी सरिता सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की, जो सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर भी हैं। एयर चीफ मार्शल सिंह को 31 अक्टूबर को रेस कोर्स वायुसेना स्टेशन के परेड मैदान में विदाई गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, जबकि नए वायुसेना प्रमुख को एक नवंबर को इसी स्थान पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। अनुभवी लड़ाकू विमान पायलट एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अगले वायुसेना प्रमुख होंगे, और एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया अगले वायुसेना उप प्रमुख होंगे। एयर मार्शल वालिया मौजूदा उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित की जगह लेंगे और फिलहाल पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!