|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

वाराणसी की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, स्केटिंग-कराटे-ताइक्वांडो में तीन पदक जीतकर बढ़ाया मान

वाराणसी की प्रतिभाशाली बेटियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय खेल पटल पर अपनी चमक बिखेरी है। सनबीम स्कूल, लहरतारा की छात्राओं ने सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते

NRI Post Hindi Desk · 3 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
वाराणसी की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, स्केटिंग-कराटे-ताइक्वांडो में तीन पदक जीतकर बढ़ाया मान
📷 NRI Post Hindi Desk

वाराणसी की प्रतिभाशाली बेटियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय खेल पटल पर अपनी चमक बिखेरी है। सनबीम स्कूल, लहरतारा की छात्राओं ने सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर विद्यालय और वाराणसी का गौरव बढ़ाया है। स्केटिंग, कराटे और ताइक्वांडो की राष्ट्रीय स्पर्धाओं में इन छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार परिचय दिया है। विद्यालय की कक्षा नौवीं की छात्रा वृद्धि माहेश्वरी ने कर्नाटक के बेलगावी स्थित ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 (अंडर-19) की एक लैप रोड रेस स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। इस शानदार उपलब्धि के आधार पर वृद्धि का चयन 70वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है, जो आगामी 19 से 21 जनवरी 2027 तक बेंगलुरु में आयोजित होगी। इसी क्रम में विद्यालय की छात्रा कशिश पटेल ने मध्य प्रदेश के शाजापुर स्थित दिल्ली स्मार्ट पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय कराटे एसजीएफआई चयन चैंपियनशिप-2026 (अंडर-19) में अपने साहस और तकनीक का लोहा मनवाते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं, कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा हिबा खान ने हरियाणा के पानीपत स्थित बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के अंडर-19 आयु वर्ग की बालिका 63 किलोग्राम भार श्रेणी में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की झोली में एक और बड़ी उपलब्धि डाली। तीनों छात्राओं की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। सनबीम समूह के चेयरपर्सन डॉ. दीपक मधोक, वाइस-चेयरपर्सन भारती मधोक, डायरेक्टर अमृता बर्मन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हर्ष मधोक ने तीनों विजेता छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें। इन बेटियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि काशी की प्रतिभाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और खेल के मैदान में भी वे अपना परचम लहराने में सक्षम हैं।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!