वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही हैदराबाद गेट के समीप रविवार की देर शाम करीब आठ बजे सफेद रंग की एक चार पहिया कार लंका थाना क्षेत्र के बीएचयू परिसर से दुर्घटना करके हैदराबाद गेट की तरफ भाग रही थी। नशे में धुत कार चालक ने बीएचयू परिसर में टक्कर मारकर भागने की कोशिश की, जिसका पीछा करते हुए काफी संख्या में बीएचयू के छात्रों ने हैदराबाद गेट के पास कार को रोक लिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ और छात्रों ने कार सवारों की जमकर पिटाई की और कार का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि चालक नशे में धुत था, इसके कारण वह गलत दिशा में कार घुसा दिया, जिसकी वजह से वह भाग नहीं पाया और भीड़ की भेंट चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश गौतम ने बीच बचाव करके चालक और कार को थाने पर भेजा। पुलिस की पूछताछ में चालक ने अपना नाम मयंक कुमार चौबे निवासी खड़िया कालोनी थाना शक्तिनगर जिला सोनभद्र बताया, जबकि कार में उसके साथ बैठा दोस्त आदित्य शुक्ला ग्राम जतपुरा, पोस्ट भोजपुर थाना नगर ऊटारी जिला गढ़वा झारखण्ड का रहने वाला है, दोनों को हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश गौतम ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण रही, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
वाराणसी में नशे में धुत कार चालक की भीड़ ने की पिटाई, बीएचयू परिसर में टक्कर मारकर भाग रहा था
वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही हैदराबाद गेट के समीप रविवार की देर शाम करीब आठ बजे सफेद रंग की एक चार पहिया कार लंका थाना क्षेत्र के बीएचयू परिसर से दुर्घटना करके हैदराबाद गेट की तरफ भाग र
NRI Post Hindi Desk · 22 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




