|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

वाराणसी में सर्दियों की नई रेंज की धूम, ओवरसाइज हुडी और विंडशीटर युवाओं की पसंद

वाराणसी के बाजारों में गुलाबी ठंड के साथ ही सर्दियों के परिधानों की खरीदारी शुरू हो गई है। दिवाली के बाद दुकानों पर जैकेट, स्वेटर, कार्डिगन, इंनर, हुडी और विंडशीटर की नई रेंज सज गई है। इस बार युवाओं क

NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
वाराणसी में सर्दियों की नई रेंज की धूम, ओवरसाइज हुडी और विंडशीटर युवाओं की पसंद
📷 NRI Post Hindi Desk

वाराणसी के बाजारों में गुलाबी ठंड के साथ ही सर्दियों के परिधानों की खरीदारी शुरू हो गई है। दिवाली के बाद दुकानों पर जैकेट, स्वेटर, कार्डिगन, इंनर, हुडी और विंडशीटर की नई रेंज सज गई है। इस बार युवाओं की पसंद में ओवरसाइज हुडी और हल्के विंटरवियर शामिल हैं। एब्सट्रैक्ट पैटर्न, टेक्स्ट और ग्राफिक प्रिंट वाले परिधानों का चलन भी बढ़ा है। अर्दली बाजार के दुकानदार राकेश गुप्ता ने बताया कि ग्राहक अब गर्म कपड़ों में आराम के साथ नए डिजाइन और ट्रेंडी लुक को भी महत्व दे रहे हैं। उनकी पसंद को देखते हुए बाजार में ट्रेंडी रंगों और नए पैटर्न की रेंज मंगाई गई है। लक्सा पर कपड़ों की दुकान चला रहे अभयजीत ने कहा कि आनलाइन बाजार से मिल रही प्रतिस्पर्धा के कारण इस बार कीमतों में भी बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है। अभी खरीदारी करने वालों को डिजाइन और रंगों के अधिक विकल्प मिल रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ बाजार में मांग और तेज होने की उम्मीद है। युवाओं के बीच इस बार ओवरसाइज हुडी का चलन है। सामान्य फिटिंग के बजाय ढीली बनावट और बड़े प्रिंट वाली हुडी पसंद की जा रही है। अलग-अलग रंगों और ग्राफिक डिजाइन में उपलब्ध ये हुडी जींस और कैजुअल परिधानों के साथ पहनी जा रही हैं। कालेज जाने वाले युवाओं के बीच इनकी मांग अधिक दिखाई दे रही है। हल्के वजन और आसानी से पहनने की सुविधा के कारण विंडशीटर भी ग्राहकों की पसंद बन रही है। सुबह-शाम की हल्की ठंड में इसे पहनना सुविधाजनक है। बाजार में अलग-अलग रंग और डिजाइन में इसकी रेंज उपलब्ध है। इसके साथ ही घर में इस्तेमाल के लिए कम्फर्टर की खरीदारी भी शुरू हो गई है। इस बार विंटरवियर में एब्सट्रैक्ट पैटर्न, बड़े ग्राफिक और टेक्स्ट प्रिंट वाले डिजाइन की मांग बढ़ी है। सादे रंगों के साथ आधुनिक और ट्रेंडी रंगों के विकल्प भी बाजार में हैं। युवा अब कपड़े खरीदते समय गर्माहट के साथ उनके लुक और डिजाइन पर भी ध्यान दे रहे हैं। आनलाइन खरीदारी के बढ़ते विकल्पों का असर स्थानीय बाजार पर भी दिख रहा है। दुकानदारों के अनुसार इस बार सर्दियों के परिधानों की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार नई रेंज के साथ प्रतिस्पर्धी कीमतें रखने की कोशिश कर रहे हैं। साहिल गुप्ता ने कहा कि उन्हें ओवरसाइज हुडी पसंद है, यह आरामदायक है और जींस के साथ पहनने पर कैजुअल लुक भी अच्छा आता है। अतुल सिंह ने कहा कि अभी विंडशीटर लेना बेहतर है, हल्की ठंड में काम आ जाएगी और ज्यादा ठंड बढ़ने पर दूसरे गर्म कपड़े भी खरीद लेंगे।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!