वाराणसी स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना के तीसरे दिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केदारनाथ सिंह पर निर्णायक बढ़त बना ली है। पहड़िया मंडी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नवीन मंडी में जारी मतगणना में प्रथम वरीयता के मतों की नौवें चक्र तक हुई गिनती में आशुतोष सिन्हा को 50,462 मत मिले, जबकि भाजपा के केदारनाथ सिंह को अब तक कुल 33,478 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह सपा प्रत्याशी 16,984 मतों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। इससे पहले आठवें चक्र की मतगणना तक आशुतोष सिन्हा को 47,450 और केदारनाथ सिंह को 31,189 मत मिले थे, उस समय सपा प्रत्याशी 16,261 मतों से आगे थे, और नौवें चक्र में यह बढ़त बढ़कर 16,984 मतों तक पहुंच गई। मतगणना के दौरान बुधवार को पांचवें राउंड की काउंटिंग में भाजपा के लोगों की मौजूदगी नहीं होने की बात से बवाल शुरू हो गया, जिसके बाद करीब तीन घंटे तक मतगणना प्रभावित रही और देर रात पांचवें राउंड का परिणाम आ सका, जबकि आधी रात के बाद छठवें राउंड से गिनती फिर शुरू हुई। भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि वाराणसी खंड के समस्त सम्मानित स्नातक मतदाताओं के प्रति वे हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस चुनाव में अपना अमूल्य मत देकर उन पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि जनादेश को वे पूर्ण विनम्रता एवं लोकतांत्रिक मर्यादा के साथ स्वीकार करते हैं, यद्यपि इस चुनाव में उन्हें अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो सकी, तथापि मतदाताओं का स्नेह, सहयोग और विश्वास उनके लिए सदैव अमूल्य रहेगा। केदारनाथ सिंह ने कहा कि उनके लिए राजनीति सत्ता अथवा पद प्राप्त करने का माध्यम मात्र नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने और जनसेवा के संकल्प को साकार करने का एक सतत प्रयास है, और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी तथा गठबंधन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का हृदय से विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पूर्ण निष्ठा, समर्पण और परिश्रम के साथ उनका साथ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में सफलता और असफलता लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अभिन्न अंग हैं, किंतु जनसेवा का संकल्प किसी परिणाम का मोहताज नहीं होता, और वे पूर्ववत सभी के बीच उपस्थित रहकर स्नातक समाज के हितों, उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेंगे। इस बीच भाजपा की ओर से लगाया गया टेंट गुरुवार सुबह परिणाम की प्रतीक्षा किए बिना ही उखड़ना शुरू हो गया, और भाजपा खेमे के टेंट में सुबह सन्नाटा पसर गया तथा कुर्सियां समेटना शुरू हो चुका है। शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव का परिणाम समाजवादी पार्टी के पक्ष में जाने के साथ ही स्नातक का परिणाम भी सपा के पास पहुंचना तय हो चुका है, हालांकि स्नातक के परिणाम का गुरुवार को तीसरे दिन इंतजार है। मतगणना स्थल पर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और समर्थक अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी ओर सुबह से ही भाजपा के खेमे में मायूसी का माहौल है। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती के बाद दूसरे वरीयता के मतों की गणना गुरुधवार सुबह से शुरू हो गई है और मतों की गणना पूरी होने के बाद ही चुनाव का अंतिम परिणाम स्पष्ट हो सकेगा, जिसके दोपहर बाद तक आने की संभावना जताई गई है। उल्लेखनीय है कि मतगणना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा किए जाने और बैरिकेड गिराकर पार करने की कोशिश की घटना से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।
वाराणसी स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा की निर्णायक बढ़त, भाजपा प्रत्याशी बोले- अपेक्षित सफलता नहीं मिली
वाराणसी स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना के तीसरे दिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केदारनाथ सिंह पर निर्णायक बढ़त बना ली है। पहड़िया मंडी स्थित
NRI Post Hindi Desk · 26 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




