|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

वाराणसी होटल में प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से हड़कंप, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक होटल के कमरे से सोमवार देर रात युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती का शव कमरे के बाथरूम में पड़ा था, जबकि युवक का शव पंखे से लटका मिला। युवती के

NRI Post Hindi Desk · 8 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
वाराणसी होटल में प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से हड़कंप, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक होटल के कमरे से सोमवार देर रात युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती का शव कमरे के बाथरूम में पड़ा था, जबकि युवक का शव पंखे से लटका मिला। युवती के गले पर धारदार हथियार से काटे जाने का निशान था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुद फंदे से लटकर जान दे दी, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते पर स्थित केजे होटल की है। जानकारी के मुताबिक, बीएलडब्ल्यू पहाड़ी गेट निवासी 20 वर्षीय विकास केसरी सोमवार रात बड़ागांव बसनी की रहने वाली 23 वर्षीय प्रिया केसरी के साथ होटल पहुंचा था और विकास ने प्रिया को अपना रिश्तेदार बताकर होटल में कमरा बुक कराया था। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और प्रिया विकास के बड़े भाई की साली थी। होटल में काफी देर तक कमरे से कोई गतिविधि नहीं होने पर कर्मचारियों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और मास्टर चाबी की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया, और अंदर का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए, तथा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बड़ागांव थाना प्रभारी पंकज पांडेय के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी और इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस और विवाद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है और फिलहाल घटना की वजह और पूरे घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!