|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

विदेशी फंडिंग के आरोपों पर रांका का पलटवार, पूछा- अगर आरोप सही थे तो जितेंद्र सिंह ने हाथ क्यों मिलाया

दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिक्य शिंदे से पूछताछ की है। तीनों से 13 अक्टूबर की घटनाओं को लेकर सवाल-जवाब किए गए। पूछताछ के बाद बाहर निकलने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। क

NRI Post Hindi Desk · 19 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
विदेशी फंडिंग के आरोपों पर रांका का पलटवार, पूछा- अगर आरोप सही थे तो जितेंद्र सिंह ने हाथ क्यों मिलाया
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिक्य शिंदे से पूछताछ की है। तीनों से 13 अक्टूबर की घटनाओं को लेकर सवाल-जवाब किए गए। पूछताछ के बाद बाहर निकलने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका ने कहा कि यह एक सामान्य जांच थी और वे किसी भी एजेंसी की जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज 13 अक्टूबर की घटनाओं को लेकर सामान्य पूछताछ हुई और उन्होंने पहले भी कहा है तथा फिर दोहरा रहे हैं कि जांच चाहे कोई भी एजेंसी करे, वे पूरा सहयोग करेंगे। रांका ने कहा कि जंतर-मंतर पर या कहीं भी, यहां तक कि किसी सार्वजनिक सड़क पर तिरंगा दिखाना अपराध नहीं माना जाना चाहिए और उन्हें भरोसा है कि सभी जांच निष्पक्षता और सही मंशा के साथ होंगी। विदेशी फंडिंग के आरोपों पर भी आशुतोष रांका ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर विदेशी फंडिंग का मामला था तो केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उनसे हाथ क्यों मिला रहे थे और बातचीत क्यों कर रहे थे। उनके मुताबिक, उस समय उनके साथ बैठकर चाय-नाश्ता भी किया गया था और उन्होंने कहा कि जितेंद्र सिंह से इस बारे में जवाब मांगा जाना चाहिए। रांका ने पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और अमेरिका से फंडिंग मिलने के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि देश के असली मुद्दों से ध्यान हटाकर बार-बार पुराने आरोप दोहराए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि देश में वोट चोरी के आरोपों पर सरकार के पास क्या जवाब है और ज्ञानेश कुमार को सरकार क्यों बचा रही है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता ने पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया। आशुतोष रांका ने कहा कि इन सवालों का जवाब देने के बजाय 12 साल पुराने एजेंडे को फिर से सामने लाया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि अगर विदेशी फंडिंग के आरोप सही थे तो संबंधित लोग उनके साथ बैठकर बातचीत और मेल-मिलाप क्यों कर रहे थे। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दावा किया था कि दिपके को अमेरिका और रांका को पाकिस्तान से फंडिंग मिल रही है। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका तिहाड़ जेल से रिहा हो चुके हैं, जहां उन्हें कुछ शर्तों पर बेल मिली थी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!