पटना के बिहटा में जदयू विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इस शादी में देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी बराती शामिल होंगे। शिवांगी के होने वाले ससुर रणविजय कुमार सिंह ने बताया कि हैदराबाद, अहमदाबाद, रायपुर, सुकमा, मेरठ और दिल्ली के अलावा अमेरिका और दुबई से भी उनके दोस्त इस शादी में आने वाले हैं। शिवांगी की शादी के बाद उसके पहले गृह प्रवेश को यादगार बनाने के लिए परिवार ने पटना के बिहटा में एक नया घर बनवाया है। बुधवार को इसी नए घर में पूरे विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश की पूजा संपन्न हुई। अब इसी घर से बारात निकलेगी और शादी के बाद शिवांगी पहली बार इसी आशियाने में कदम रखेंगी। परिवार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक शादी की रस्मों का सिलसिला 20 नवंबर से शुरू होगा। इस दिन पटना के दानापुर स्थित ऑर्गेनो बैंक्वेट हॉल में तिलक समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 25 नवंबर को बाढ़ के नदवां गांव में बारात पहुंचेगी, जहां विवाह की रस्में संपन्न होंगी। हल्दी सहित विवाह की कई रस्में इसी नए घर में आयोजित की जाएंगी। यानी जिस घर में बुधवार को पूजा के साथ खुशियों की शुरुआत हुई, उसी घर से कुछ दिनों बाद बारात भी निकलेगी। मेहमानों के ठहरने, खानपान और समारोह की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परिवार के सदस्य दिल्ली से बिहटा पहुंच चुके हैं और शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस शादी की चर्चा अमेरिका और दुबई तक पहुंच चुकी है। परिवार के सदस्यों के मुताबिक मीडिया में शादी की खबरें सामने आने के बाद विदेश में रहने वाले मित्रों और परिचितों के लगातार फोन आ रहे हैं। अमेरिका में रहने वाले कुछ दोस्तों ने टीवी पर शादी की खबर देखने के बाद फोन करके मजाकिया अंदाज में पूछा कि शादी की खबर तो देख ली, अब बुलाओगे भी या नहीं। शिवांगी की होने वाली सास आशा देवी ने कहा कि शिवांगी के आने से घर में बेटी की कमी पूरी होगी और वह उसे बहू के बजाय बेटी की तरह रखेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी एक बेटी है, जब उसकी शादी होगी तो वह विदा हो जाएगी, ऐसे में एक बेटी हमेशा रहेगी। वहीं जदयू विधायक अनंत सिंह ने बताया कि शादी में शामिल होने के लिए सभी लोगों को निमंत्रण और कार्ड भेज दिया गया है और सभी लोग बेटी की शादी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि वह पहली बार इस तरह का आयोजन कर रहे हैं, वह पहले भी ऐसे आयोजन करते रहे हैं और लोगों को इनाम भी देते रहे हैं। शादी के बाद कुछ दिन यहां रहने के बाद शिवांगी परिवार के साथ अमेरिका चली जाएंगी।
विदेश से भी आएंगे बराती, अनंत सिंह की बेटी के नए घर में हुआ गृह प्रवेश
पटना के बिहटा में जदयू विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इस शादी में देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी बराती शामिल होंगे। शिवांगी के होने वाले ससुर रणविजय कुमार सिंह
NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
