वियतनाम की प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी विनफास्ट भारतीय बाजार में दोपहिया वाहनों की नई पारी शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी पिछले साल भारत में दो इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के बाद अब तीन इलेक्ट्रिक स्कूटरों के साथ दोपहिया बाजार में उतरने की योजना बना रही है। ये तीन मॉडल ईवो, क्यो और काइनेट पर आधारित होंगे। खास बात यह है कि इन स्कूटरों में भारतीय बाजार की जरूरतों के हिसाब से कई अहम बदलाव किए जाएंगे और ये वियतनाम में मिलने वाले वर्जन से अलग होंगे। कंपनी के अनुसार इन तीनों स्कूटरों के चेसिस और डिजाइन में भारत के अनुसार बदलाव किया जा रहा है और इनके नाम भी बदले जा सकते हैं। तीनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटरों में हब माउंटेड मोटर्स का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन तीनों का परफॉर्मेंस अलग-अलग है और भारतीय वर्जन अपने वियतनामी मॉडलों से अलग हो सकते हैं। भारत की सड़कों और जरूरतों को देखते हुए इनके चेसिस में बदलाव किया जा रहा है, जिससे भारतीय स्कूटरों में ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और बड़ा बूट स्पेस मिलने की संभावना है। इन तीनों स्कूटरों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा और अगले साल यानी 2027 में इन्हें लॉन्च किया जा सकता है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में दो रिमूवेबल बैटरी दी गई हैं, जिसमें एक इन-बिल्ट 1.5 किलोवाट आवर की एलएफपी बैटरी और एक 1.5 किलोवाट आवर की बैटरी ऑप्शनल अपग्रेड के तौर पर उपलब्ध है। हालांकि विनफास्ट ने अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया है कि भारतीय वर्जन के स्कूटरों में यही बैटरी दी जाएगी या नहीं। ईवो स्कूटर हब-माउंटेड मोटर से चलता है जो 2.45 किलोवाट की पावर देता है और इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा तथा रेंज 165 किलोमीटर है। दोनों बैटरी लगे होने पर इसमें 12 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, एलसीडी स्क्रीन, फ्रंट डिस्क ब्रेक और दोनों तरफ 12 इंच के पहिए मिलते हैं। ईवो की शुरुआती कीमत 18.8 मिलियन वियतनामी डोंग यानी लगभग 68,349 रुपए है और यह चार वेरिएंट में आता है। क्यो स्कूटर में ईवो जैसी ही बैटरी मिलती है, लेकिन इसमें थोड़ी ज्यादा पावरफुल हब मोटर दी गई है जो 3 किलोवाट की पावर देती है। इसकी क्लेम की गई रेंज थोड़ी घटकर 160 किलोमीटर रह जाती है। कंपनी का कहना है कि दोनों बैटरियों को शून्य से सौ प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग साढ़े चार घंटे का समय लगता है। क्यो में दोनों तरफ 14 इंच के पहिए दिए गए हैं और इसमें ज्यादा फीचर्स मिलते हैं, जैसे 21 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, एलसीडी की जगह टीएफटी स्क्रीन, कीलेस फीचर और हिल-होल्ड की सुविधा। इसकी कीमत 30 मिलियन वियतनामी डोंग यानी लगभग 1.09 लाख रुपए है। वहीं काइनेट एक स्पोर्टी इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो ज्यादा रेंज की जगह हाई-परफॉर्मेंस देती है। इसमें भी क्यो जैसी ही बैटरी, 14 इंच के पहिए और फीचर्स मिलते हैं। विनफास्ट इसमें पावरपुल हब मोटर का इस्तेमाल कर रहा है जो 5.2 किलोवाट की पीक पावर देती है। इसकी क्लेम्ड रेंज 145 किलोमीटर है, लेकिन टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है और शून्य से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में इसे 6 सेकंड से कम का समय लगता है। काइनेट को शून्य से सौ प्रतिशत तक फुल चार्ज होने में 9 घंटे का समय लगता है और इसमें 22 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत 40 मिलियन वियतनामी डोंग यानी लगभग 1.45 लाख रुपए है। गौरतलब है कि विनफास्ट भारत में जल्द ही एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक भी लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका मॉडल वेंटो एस पर आधारित बताया जा रहा है और उसका पेटेंट भी हो चुका है।
विनफास्ट 2027 में भारत में लॉन्च करेगा तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कीमत और रेंज की पूरी डिटेल
वियतनाम की प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी विनफास्ट भारतीय बाजार में दोपहिया वाहनों की नई पारी शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी पिछले साल भारत में दो इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के बाद अब तीन इलेक्ट्रि
NRI Post Hindi Desk · 6 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




