डायबिटीज और मोटापे के इलाज में इस्तेमाल होने वाली लोकप्रिय दवाओं जीएलपी-1 जैसे सेमाग्लूटाइड के यूज को लेकर अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी एफडीए ने एक चेतावनी जारी की है। एफडीए के इस अलर्ट के बाद आम लोगों के मन में इन दवाओं को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। एजेंसी ने कहा है कि इन दवाओं के इस्तेमाल से आंखों की एक गंभीर बीमारी एनएआईओएन का रिस्क हो सकता है, जिसमें ऑप्टिक नर्व तक खून की सप्लाई प्रभावित हो जाती है और अचानक बिना किसी दर्द के एक आंख की रोशनी जा सकती है। एनएआईओएन एक बहुत ही रेयर कंडीशन है, जिसमें ऑप्टिक नर्व को पर्याप्त खून नहीं मिल पाता, जिससे विजन लॉस या धुंधलापन आ सकता है। हालांकि, आकाश हेल्थकेयर में सीनियर कंसल्टेंट एंडोक्रिनोलॉजी डॉ. मोनिका शर्मा का कहना है कि किसी भी दवा की तरह इनके भी साइड इफेक्ट हैं, लेकिन आंखों की रोशनी जाने का रिस्क बहुत ही कम है। उन्होंने साफ किया कि जो लोग इन दवाओं को ले रहे हैं, उन्हें डर की वजह से खुद से दवा बंद नहीं करनी चाहिए, लेकिन अगर किसी व्यक्ति को अचानक विजन में बदलाव महसूस हो, जैसे एक आंख में बिना दर्द के रोशनी जाना या धुंधलापन आना, तो तुरंत जांच करानी चाहिए। डॉ. मोनिका शर्मा बताती हैं कि जीएलपी-1 दवाओं का यूज डायबिटीज और वेट लॉस के लिए किया जाता है और बीते कुछ सालों में वजन घटाने के लिए लोग डॉक्टर की सलाह के बिना ही सेमाग्लूटाइड जैसी दवाएं ले रहे हैं, जो ठीक नहीं है। ये दवाएं मरीज के वजन, उसकी मेडिकल हिस्ट्री और डायबिटीज की स्थिति देखने के बाद ही दी जाती हैं और इनकी डोज भी डॉक्टर ही तय करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, जीएलपी-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट ने डायबिटीज और मोटापे के इलाज को पूरी तरह बदल दिया है, चुनिंदा मरीजों में इससे शुगर कंट्रोल बेहतर हुआ है, वजन घटा है और हार्ट का रिस्क भी कम हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि जीएलपी-1 दवा शुरू करने से पहले आंखों की हिस्ट्री डॉक्टर को जरूर बताई जाए, डायबिटीज होने पर रेगुलर आई चेकअप न छोड़ा जाए, अचानक विजन लॉस या धुंधलापन होने पर तुरंत डॉक्टर या आई स्पेशलिस्ट को दिखाया जाए और दवा की डोज या बदलाव डॉक्टर से पूछे बिना न किया जाए।
वेट लॉस और डायबिटीज की दवाओं से जा सकती है आंखों की रोशनी? एफडीए ने जारी किया अलर्ट, डॉक्टर ने बताया कितना है खतरा
डायबिटीज और मोटापे के इलाज में इस्तेमाल होने वाली लोकप्रिय दवाओं जीएलपी-1 जैसे सेमाग्लूटाइड के यूज को लेकर अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी एफडीए ने एक चेतावनी जारी की है। एफडीए के इस अलर्ट
NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

