|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

वोटर लिस्ट से नाम गायब? घबराएं नहीं, फॉर्म-6 भरें, चुनाव आयोग ने दी कार्रवाई न होने की छूट

अगर आपका नाम पहले मतदाता सूची में दर्ज था, लेकिन मौजूदा वोटर लिस्ट से गायब हो गया है, तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पूर्व की मतदाता सूची में पंज

NRI Post Hindi Desk · 14 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
वोटर लिस्ट से नाम गायब? घबराएं नहीं, फॉर्म-6 भरें, चुनाव आयोग ने दी कार्रवाई न होने की छूट
📷 NRI Post Hindi Desk

अगर आपका नाम पहले मतदाता सूची में दर्ज था, लेकिन मौजूदा वोटर लिस्ट से गायब हो गया है, तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पूर्व की मतदाता सूची में पंजीकृत रहे ऐसे निर्वाचकों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका नाम वर्तमान मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे पूर्व पंजीकृत निर्वाचकों द्वारा मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 जमा करने पर उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-31 के अंतर्गत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह दिशा-निर्देश उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सामने आए हैं, जिसमें लखनऊ से दस नवंबर को यह जानकारी दी गई। प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे आयोग के इन दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं और इन्हें सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाएं। साथ ही उपलब्ध संचार माध्यमों के जरिए इन दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी यह जानकारी साझा की और बताया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के अनुपालन के लिए निर्देश दिए गए हैं। आयोग के अनुसार यह छूट इस शर्त के अधीन है कि संबंधित निर्वाचक का नाम पहले से किसी अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पंजीकृत न हो तथा फॉर्म-6 में उसके द्वारा की गई घोषणा अन्य सभी दृष्टियों से विधि सम्मत हो। दरअसल, फॉर्म-6 में पहली बार मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने संबंधी घोषणा के कारण ऐसे पूर्व मतदाताओं को आशंका हो रही थी कि कहीं उनके खिलाफ मिथ्या घोषणा के आधार पर कार्रवाई न हो जाए। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल इस आधार पर कि वह व्यक्ति पूर्व में मतदाता सूची में पंजीकृत था, उसके विरुद्ध धारा-31 के अंतर्गत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे वर्तमान मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद वर्तमान सूची में उनका नाम नहीं है, तो उन्हें बिना किसी भय या संकोच के निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-6 जमा कर अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए आवेदन करना चाहिए। यह पहल उन लाखों पूर्व मतदाताओं के लिए राहत भरी खबर है, जो विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद अपना नाम सूची से गायब देखकर चिंतित थे। चुनाव आयोग के इस निर्देश से स्पष्ट संदेश गया है कि पूर्व में पंजीकृत मतदाताओं को अपना नाम दोबारा दर्ज कराने में किसी प्रकार की कानूनी अड़चन का सामना नहीं करना पड़ेगा, बशर्ते वे निर्धारित शर्तों का पालन करें।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!