पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहते हैं, चाहे वह उनके छक्के-चौके हों या उनकी निजी जिंदगी से जुड़े मामले। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि शोएब मलिक ने मॉडल और एक्ट्रेस वनीजा सत्तार के साथ चौथी शादी करने का फैसला किया है। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि दोनों दो अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, अब तक क्रिकेटर या एक्ट्रेस की ओर से इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही दोनों ने इसकी पुष्टि या इनकार किया है। यह पहली बार नहीं है जब शोएब मलिक की शादी को लेकर अफवाहें उड़ी हैं। इसी साल फरवरी में अचानक सोशल मीडिया पर पोस्ट्स आने लगीं कि शोएब मलिक और वनीजा सत्तार ने 27 फरवरी को गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। कुछ यूजर्स ने तो यह तक दावा कर दिया कि दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। वनीजा सत्तार कराची की एक जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जो अपनी खूबसूरती और अदाकारी के लिए मशहूर हैं। ऐसे में जब एक क्रिकेट स्टार और एक एक्ट्रेस का नाम एक साथ जोड़ा गया, तो यह खबर आग की तरह फैल गई। हालांकि, चौथी शादी की खबर पर शोएब मलिक चुप नहीं रहे और उन्होंने 28 फरवरी 2026 को एक लंबा और सख्त बयान जारी किया। उन्होंने साफ-साफ कहा कि ये सभी खबरें झूठी और गढ़ी हुई हैं और उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग उनकी निंदगी के बारे में गलत खबरें फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शोएब ने यह भी बताया कि उन्होंने वनीजा सत्तार को कभी देखा तक नहीं है और न ही उनसे कोई बातचीत हुई है। सिर्फ शोएब ही नहीं, बल्कि वनीजा सत्तार ने भी एक टीवी शो में इस मामले पर खुलकर बात की और कहा कि उन्होंने शोएब मलिक को कभी वास्तविक जीवन में देखा तक नहीं है और उन्हें नहीं पता कि ये खबरें कहां से आ गईं। वनीजा ने इन अफवाहों को बेबुनियाद और गढ़ी हुई करार दिया। शोएब मलिक ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि उनकी केवल दो ही शादियां हुई हैं। पहली शादी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से हुई थी, जिसके बाद 2024 में उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की और सना जावेद उनकी दूसरी पत्नी हैं। वैसे सोशल मीडिया पर शादी की खबरें उड़ना आम बात हो गई है और अब देखना यह है कि इस मामले में आगे क्या कहानी सामने आती है।
शोएब मलिक की चौथी शादी की खबर वायरल, जानिए सच क्या है?
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहते हैं, चाहे वह उनके छक्के-चौके हों या उनकी निजी जिंदगी से जुड़े मामले। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जि
NRI Post Hindi Desk · 53 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

