|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

शुक्रवार को जेल, शनिवार को जमानत, रविवार को रिहाई! पुलिस भी हैरान, नदवा हत्याकांड में बड़ा खुलासा

राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित नदवा कॉलेज के मौलाना इरफान अहमद रिजवी की हत्या की साजिश के मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को तीन मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा था

NRI Post Hindi Desk · 92 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
शुक्रवार को जेल, शनिवार को जमानत, रविवार को रिहाई! पुलिस भी हैरान, नदवा हत्याकांड में बड़ा खुलासा
📷 NRI Post Hindi Desk

राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित नदवा कॉलेज के मौलाना इरफान अहमद रिजवी की हत्या की साजिश के मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को तीन मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन महज 24 घंटे के भीतर कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई और रविवार को वे जेल से रिहा हो गए। हड़कंप तब मचा जब सोशल मीडिया पर आरोपियों की रिहाई का वीडियो वायरल हुआ और उसके बाद ही हजरतगंज पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने चोरी की बाइक और पिस्तौल के साथ दो शूटरों मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद जमील को गिरफ्तार किया, जो बीते एक महीने से मौलाना की हत्या के फिराक में थे। जांच में सामने आया कि मौलाना के करीबी और मदरसे के मैनेजर बिलाल हाशमी ने वकीलों के साथ मिलकर हत्या के बाद दो मदरसों और करोड़ों की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की साजिश रची थी। शूटरों की निशानदेही पर पुलिस ने सुपारी देने वाले बिचौलिये अमन कुरैशी और साजिश में शामिल वकील सोहेल अहमद सिद्दीकी व फरहान अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक, जमानत प्रक्रिया के दौरान कोर्ट ने न तो पुलिस से केस डायरी या रिपोर्ट मांगी और न ही पुलिस को पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया, यहां तक कि बेल बॉन्ड का वेरिफिकेशन भी नहीं कराया गया। शूटरों और साजिशकर्ताओं के बीच 157 बार फोन पर बात हुई थी और उनके मोबाइल से मौलाना की तस्वीर भी बरामद हुई थी। 21 अगस्त को कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था, लेकिन अगले ही दिन दूसरी कोर्ट से तीनों को जमानत मिल गई। पुलिस प्रक्रिया और अदालती जल्दबाजी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं और हजरतगंज पुलिस पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर रही है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!