|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

शिक्षा का ठेका या महज दिखावा? तिरपाल के नीचे चल रहा था स्कूल, बीएसए के छापे में खुली पोल

संभल जिले के आनंदपुर गांव में शिक्षा के नाम पर चल रहे दो अवैध विद्यालयों का भंडाफोड़ हुआ है। बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने अपनी टीम के साथ अचानक निरीक्षण किया, जिसमें स्कूलों के पा

NRI Post Hindi Desk · 76 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
शिक्षा का ठेका या महज दिखावा? तिरपाल के नीचे चल रहा था स्कूल, बीएसए के छापे में खुली पोल
📷 NRI Post Hindi Desk

संभल जिले के आनंदपुर गांव में शिक्षा के नाम पर चल रहे दो अवैध विद्यालयों का भंडाफोड़ हुआ है। बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने अपनी टीम के साथ अचानक निरीक्षण किया, जिसमें स्कूलों के पास न तो मान्यता थी और न ही पंजीकरण। पहला स्कूल मंदिर के पास तिरपाल के नीचे संचालित हो रहा था, जबकि दूसरा धर्मशाला भवन में चल रहा था। निरीक्षण के दौरान इन दोनों भवनों में 100 से अधिक बच्चे पढ़ते हुए मिले। बीएसए ने जब कार्रवाई की बात कही तो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने अधिकारियों से अभद्रता शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए तुरंत पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ा, जिसके बाद मामला शांत हो सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि धर्मशाला में चल रहे मोहन देवी सरस्वती बाल विद्या मंदिर की मान्यता वर्ष 2008 से 2018 तक ही थी, जो समाप्त हो गई थी। संचालक ने बताया कि किरायानामा नहीं होने के कारण मान्यता का नवीनीकरण नहीं हो सका। इस स्कूल में कक्षा एक से पांच तक के साथ-साथ कक्षा नौ से 12 तक के बच्चे भी मिले। अधिकारियों को यह भी पता चला कि इस स्कूल का यू-डायस कोड भी नहीं है और बच्चों का पंजीकरण दूसरे स्कूलों में किया गया था। इनमें सिटी मोंटेसरी स्कूल बहजोई, ग्रीन पार्क स्कूल और नवरंगीलाल कालेज लहरा जैसे संस्थान शामिल हैं। बीएसए ने बताया कि दोनों अवैध स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है। चूंकि बच्चों का पंजीकरण पहले से ही अन्य विद्यालयों में होने के कारण उन्हें स्थानांतरित करने की आवश्यकता नहीं है। अधिकारियों ने अभद्रता करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। यह घटना उस क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है, जहां बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!