बिहार के समस्तीपुर जिले से एक युवती अपने प्रेमी सिपाही से शादी करने के लिए करीब 250 किलोमीटर दूर औरंगाबाद जिले के अंबा स्थित एरका चेक पोस्ट पर पहुंच गई। युवती का आरोप था कि उसके प्रेमी ने शादी का वादा करने के बाद अब मुकर गया है और उसकी शादी कहीं और तय कर दी गई है। युवती ने चेक पोस्ट पर पहुंचकर तैनात सिपाही प्रेमी से शादी की मांग की, जिसको लेकर दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को शांत कराते हुए अपने साथ अंबा थाने ले गई। थाने में पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों के बीच पिछले करीब चार सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया गया कि दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी, जहां दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती का कहना था कि प्रेमी ने ही शादी का वादा किया था, लेकिन नौकरी लगने के बाद वह टालमटोल करने लगा। जब युवती को पता चला कि उसके प्रेमी की शादी कहीं और तय हो गई है, तो वह बिना किसी को बताए सीधे अपने प्रेमी की ड्यूटी वाली जगह पर पहुंच गई। अंबा थानाध्यक्ष के अनुसार, दोनों ही बालिग हैं और आपसी सहमति से विवाह करना चाहते थे। परिजनों की सहमति और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार सतबहिनी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद दोनों नए जोड़े अपने-अपने परिजनों के साथ वहां से रवाना हो गए। इस तरह पुलिस प्रशासन की सक्रियता और परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े की शादी सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।
शादी का वादा तोड़ने वाले सिपाही प्रेमी को ढूंढते हुए 250 किमी पहुंची युवती, पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में बंधे सात फेरों के बंधन
बिहार के समस्तीपुर जिले से एक युवती अपने प्रेमी सिपाही से शादी करने के लिए करीब 250 किलोमीटर दूर औरंगाबाद जिले के अंबा स्थित एरका चेक पोस्ट पर पहुंच गई। युवती का आरोप था कि उसके प्रेमी ने शादी का वादा
NRI Post Hindi Desk · 107 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




