|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

शनि का नक्षत्र गोचर आज, इन दो राशियों को ढैय्या से मिलेगी बड़ी राहत, जानें कैसे बदलेगी तकदीर

आज यानी 20 अगस्त को ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार शनिदेव का नक्षत्र गोचर होने जा रहा है। यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। सबसे अधिक लाभ उन राशियों को होगा जिन पर

NRI Post Hindi Desk · 96 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
शनि का नक्षत्र गोचर आज, इन दो राशियों को ढैय्या से मिलेगी बड़ी राहत, जानें कैसे बदलेगी तकदीर
📷 NRI Post Hindi Desk

आज यानी 20 अगस्त को ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार शनिदेव का नक्षत्र गोचर होने जा रहा है। यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। सबसे अधिक लाभ उन राशियों को होगा जिन पर इन दिनों शनि की ढैय्या का प्रभाव चल रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ढैय्या के कारण जातकों को मानसिक तनाव, करियर में रुकावटें और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, लेकिन आज का यह गोचर इन सभी समस्याओं से राहत दिलाने वाला साबित होगा। विशेष रूप से सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए यह समय काफी शुभ रहने वाला है। जिन लोगों को लंबे समय से कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था, उन्हें विशेष रूप से लाभ मिलेगा। माना जा रहा है कि इस नक्षत्र परिवर्तन के बाद नौकरीपेशा लोगों के काम में आ रही पुरानी रुकावटें दूर होंगी और वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सिंह राशि के जातकों को इससे पहले कड़ी मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब परिस्थितियां बदलने के संकेत हैं। उन्हें अचानक धन लाभ की भी प्रबल संभावना है, साथ ही जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, उसके वापस मिलने के भी योग बन रहे हैं। वहीं, धनु राशि के जातकों के लिए भी यह समय राहत भरा रहेगा, क्योंकि उनकी अनावश्यक भागदौड़ कम होगी और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होकर सुख-शांति का माहौल बनेगा। व्यापार करने वाले लोगों को नए संपर्कों और नए सौदों से लाभ मिल सकता है। इसके अलावा कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को भी इस बदलाव का लाभ मिलेगा, उनके पुराने विवाद सुलझेंगे और कार्यों की अड़चनें दूर होंगी। शनि की ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए विशेष उपाय भी बताए गए हैं। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही ऊं शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करना लाभकारी माना गया है। शनिवार के दिन काले तिल, उड़द की दाल या छाया दान करने से भी शनि की कृपा प्राप्त होती है और ढैय्या के दुष्प्रभावों में कमी आती है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह नक्षत्र परिवर्तन समग्र रूप से कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!