|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

शबाना आजमी का बड़ा बयान: कुरान में कहां लिखा है बुर्का पहनना चाहिए?

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। धर्म, हिजाब और बुर्के को लेकर उन्होंने ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर इस मुद्दे पर बहस छेड़ दी है। शबाना का

NRI Post Hindi Desk · 1 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
शबाना आजमी का बड़ा बयान: कुरान में कहां लिखा है बुर्का पहनना चाहिए?
📷 NRI Post Hindi Desk

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। धर्म, हिजाब और बुर्के को लेकर उन्होंने ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर इस मुद्दे पर बहस छेड़ दी है। शबाना का कहना है कि वह धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन नहीं करतीं, लेकिन सांस्कृतिक तौर पर खुद को मुस्लिम मानती हैं। शबाना मशहूर शायर और गीतकार कैफी आजमी और एक्ट्रेस शौकत आजमी की बेटी हैं। उनकी शादी मशहूर गीतकार, लेखक और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर से हुई है। जावेद अख्तर मुस्लिम परिवार में पले-बढ़े, लेकिन खुद को नास्तिक बताते हैं। हाल ही में उषा काकड़े के पॉडकास्ट में पहुंचीं शबाना ने इस्लाम से जुड़े एक संवेदनशील मुद्दे यानी हिजाब और बुर्के पर खुलकर अपनी राय रखी। शबाना आजमी ने कहा कि कुरान में कहीं नहीं लिखा है कि आपको इस तरह बुर्का पहनना चाहिए। कुरान में सिर्फ यह कहा गया है कि आपकी आंखों में शर्म और लिहाज होना चाहिए। यह बात महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए है। एक्ट्रेस के मुताबिक, कुछ बिचौलियों ने धर्म की शिक्षाओं को गलत तरीके से पेश किया है, जिससे लोगों के बीच भ्रम पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि कुरान में महिलाओं के लिए पर्दा अनिवार्य होने की बात बताकर धर्म की असली सीख को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है। शबाना ने आगे कहा कि वह बुर्का नहीं पहनती, लेकिन अगर कोई उनसे कहेगा कि वह बुर्का नहीं पहन सकती, तो वह तीन बुर्के पहन लेंगी। उन्होंने सवाल किया कि आप होते कौन हैं उन्हें यह बताने वाले, लेकिन धर्मनिरपेक्षता की आड़ में कट्टरपंथ फैलाना भी सही नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब शबाना ने हिजाब के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की हो। साल 2022 में कर्नाटक के उडुपी में हिजाब पहनने के कारण छह छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश से रोके जाने के आरोपों पर भी उन्होंने अपनी राय रखी थी। उस समय एक्ट्रेस और अब भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि अगर हिम्मत दिखानी है, तो अफगानिस्तान में बुर्का न पहनकर दिखाइए। खुद को आजाद करना सीखिए, कैद करना नहीं। कंगना की यह प्रतिक्रिया ईरान की क्रांति के बाद महिलाओं की जिंदगी में आए बदलावों से जुड़ी एक पोस्ट पर थी। हालांकि, शबाना भी चुप नहीं रहीं। उन्होंने कंगना के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा था कि अगर वह गलत हैं तो उन्हें सुधारा जाए, लेकिन अफगानिस्तान एक धर्मतांत्रिक देश है और जहां तक उन्हें याद है, भारत एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य है। दिलचस्प बात यह है कि शबाना के पति जावेद अख्तर भी हिजाब पहनने की प्रथा का समर्थन नहीं करते। हालांकि, उनका मानना रहा है कि धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ खड़ी हिंदुत्ववादी ताकतों को इस मुद्दे पर दूसरों के पहनावे के खिलाफ आवाज उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है। पॉडकास्ट में शबाना आजमी ने फिल्मी सितारों के राजनीति में कदम रखने के बढ़ते चलन पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने इसे हर कलाकार की निजी पसंद बताया, लेकिन साथ ही एक जरूरी सलाह भी दे डाली। शबाना का कहना है कि किसी एक्टर को सिर्फ सम्मान का तमगा पहनने के लिए राजनीति में नहीं आना चाहिए। अगर जनता ने आपको इतना प्यार और पहचान दी है, तो उसकी जिम्मेदारी भी समझनी होगी। राजनीति में आने के बाद समाज के हित में ईमानदारी से काम करना बेहद जरूरी है। भले ही शबाना आजमी ने कभी लोकसभा या विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन वह राज्यसभा की मनोनीत सदस्य रह चुकी हैं। साल 1997 में तत्कालीन राष्ट्रपति ने उन्हें संसद के उच्च सदन के लिए नामित किया था। उनके पति जावेद अख्तर भी राज्यसभा के मनोनीत सदस्य रह चुके हैं। अपने व्यस्त फिल्मी करियर के बावजूद शबाना राज्यसभा की कार्यवाही में नियमित रूप से हिस्सा लेती थीं। सदन में उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, बच्चों के कल्याण और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं जैसे अहम मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। इतना ही नहीं, उन्होंने झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों और समाज के वंचित तबकों की समस्याओं को भी प्रमुखता से सामने रखा। सांसद स्थानीय क

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!