|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जिम से निकलते ही बदमाशों ने बरसाईं 20 गोलियां

उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई है। अपने सुपरहिट गाने 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' से पहचान बनाने वाले मशहूर हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की बुधवा

NRI Post Hindi Desk · 90 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई है। अपने सुपरहिट गाने 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' से पहचान बनाने वाले मशहूर हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की बुधवार शाम बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अंकित बालियान शामली कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक जिम में वर्कआउट करने के बाद बाहर निकले ही थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर पैदल थे और उनके हाथों में पिस्तौलें थीं। बदमाशों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की, जिसमें अंकित के सिर में गोली लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। अंकित मूल रूप से शामली जिले के बंटीखेड़ा गांव के रहने वाले थे और पिछले कुछ सालों से हरियाणा के रोहतक और सोनीपत में रहकर सिंगिंग और एक्टिंग कर रहे थे। वह पिछले एक साल से रोजाना इस जिम में आते-जाते थे। पुलिस को शुरुआती जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश या गैंगवार होना माना जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हमलावरों की तलाश में इलाके में नाकेबंदी कर दी है। वहीं, इस घटना से गुस्साए परिजनों ने शामली चौराहे पर शव रखकर करीब ढाई घंटे तक जाम लगाया और हत्यारों की गिरफ्तारी तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि चार अज्ञात बदमाशों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात ने पूरे हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है, क्योंकि अपने गाने की लाइन से मशहूर हुए अंकित की हत्या उसी अंदाज में हुई है, जैसा उनके गाने का बोल था।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!