|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 23,200 के पार बंद

शेयर बाजार में मंगलवार को आए बड़े क्रैश के बाद बुधवार को कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार क

NRI Post Hindi Desk · 69 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 23,200 के पार बंद
📷 NRI Post Hindi Desk

शेयर बाजार में मंगलवार को आए बड़े क्रैश के बाद बुधवार को कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को कारोबार ओपन होने के साथ ही अपने पिछले बंद स्तर 74,003 की तुलना में उछलकर 74,249 पर खुला और फिर अपनी रफ्तार तेज करते हुए 500 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 75,505 का स्तर छू लिया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी अपने पिछले बंद स्तर 23,118 की तुलना में बढ़त के साथ 23,201 पर ओपन हुआ और फिर एक झटके में 23,281 पर जा पहुंचा। इस तूफानी तेजी के बीच आईटीसी, एचसीएल और बीईएल समेत कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार में जारी गिरावट ने निवेशकों को तगड़ा नुकसान कराया था और बीते कारोबारी दिन मंगलवार को तो शेयर मार्केट में भूचाल आ गया था। मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स ने शुरुआत तो जोरदार की थी, लेकिन कुछ देर के कारोबार के बाद देखते ही देखते ये बिखर गए थे। मंगलवार को कारोबार खत्म होने पर बीएसई का सेंसेक्स 777 अंकों की गिरावट लेकर 74,003 के स्तर पर क्लोज हुआ था, जो दिन के हाई स्तर से 1433 अंक की गिरावट थी। वहीं एनएसई का निफ्टी 279 अंक की गिरावट लेकर 23,118 पर बंद हुआ था और यह इंडेक्स अपने दिन के हाई से 474 अंक फिसला था। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में आई इस तूफानी तेजी के बीच सबसे ज्यादा रफ्तार से भागते हुए शेयरों की बात करें, तो बीएसई की लार्जकैप श्रेणी में शामिल एम एंड एम, आईटीसी, रिलायंस और एचयूएल के शेयर करीब 2 प्रतिशत के आसपास बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। वहीं मिडकैप श्रेणी में शामिल शेयरों की सूची में यस बैंक का शेयर 3.20 प्रतिशत और कोलपाल का शेयर 1.50 प्रतिशत चढ़कर कारोबार कर रहा था। स्मॉलकैप श्रेणी में अपोलो टायर, एमएसयूएमआई और एचएससीएल के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार यह तेजी निवेशकों के लिए राहत भरी खबर है, लेकिन निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। ध्यान रहे कि शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!