|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, आईटी शेयरों ने मचाया गदर

गुरुवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 72,781 की तुलना में तेजी लेकर 72,965 पर ओपन हुआ और कारोबार शुरू होने के क

NRI Post Hindi Desk · 40 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, आईटी शेयरों ने मचाया गदर
📷 NRI Post Hindi Desk

गुरुवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 72,781 की तुलना में तेजी लेकर 72,965 पर ओपन हुआ और कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों में यह करीब 650 अंकों की उछाल के साथ 73,426 पर पहुंच गया। यह रफ्तार यहीं नहीं थमी और करीब डेढ़ घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1126 अंकों की तेजी लेकर 73,907 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी सेंसेक्स के साथ कदम से कदम मिलाते हुए अपने पिछले बंद 22,622 की तुलना में तेजी लेकर 22,671 पर ओपन हुआ और देखते ही देखते 22,800 के स्तर के पार निकल गया। बाजार में आई इस तेजी के बीच निफ्टी भी 300 अंकों से ज्यादा चढ़कर 22,950 के पार कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। गुरुवार को सुस्त वैश्विक संकेतों के बावजूद शेयर बाजार में यह तेजी देखने को मिली, जो निवेशकों के लिए राहत भरी खबर रही। शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 1097 शेयरों ने अपने पिछले कारोबारी बंद की तुलना में उछाल के साथ तेज शुरुआत की, जबकि 1141 शेयरों ने गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया और 181 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ। बाजार की इस तूफानी तेजी को सबसे अहम सपोर्ट आईटी कंपनियों के शेयरों से मिला। बीएसई लार्जकैप में टेक महिंद्रा के शेयर में 3 प्रतिशत, टीसीएस के शेयर में 2.70 प्रतिशत, इंफोसिस के शेयर में 2.50 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयर में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा मिडकैप श्रेणी में पर्सिस्टेंट के शेयर में 1.70 प्रतिशत और केईआई के शेयर में 1.36 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। अन्य शेयरों की बात करें तो भारती एयरटेल के शेयर में 2.70 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 1.70 प्रतिशत, आईटीसी के शेयर में 1.50 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर में 1.30 प्रतिशत की तेजी लिए हुए कारोबार करता हुआ नजर आया। निफ्टी पर ओपनिंग के साथ सबसे ज्यादा बढ़त दिखाने वाले शेयरों में टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंज्यूमर, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल रहे, जबकि गिरावट दिखाने वाले स्टॉक्स में टाटा ट्रेंट, एल एंड टी, श्रीराम फाइनेंस और बीएसई लिमिटेड शामिल रहे। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार निवेशकों को शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि बाजार की चाल हर पल बदलती रहती है और जोखिम हमेशा बना रहता है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!