राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए 'जॉम्बी ड्रग्स' के वायरल वीडियो ने मंगलवार रात एक बड़ा मोड़ ले लिया, जब पुलिस ने इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश कर दिया। दरअसल, यह वीडियो राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का ही निकला, जिसे लेकर पहले जिले के पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने साफ इनकार किया था कि ऐसी कोई घटना उनके जिले में नहीं हुई है। जांच में सामने आया कि वीडियो वायरल करने वाले दो युवकों को कोतवाली थाना पुलिस ने डिटेन कर लिया है, जिनकी पहचान भांभू कॉलोनी निवासी योगेश (30) और जोगिंदर (27) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने प्रतिबंधित दवा प्रेगाबालिन के कैप्सूल का सेवन करने के बाद 'जॉम्बी ड्रग्स' के प्रभाव में होने का सिर्फ नाटक किया था। उन्होंने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था, जिससे आमजन में भ्रम और भय का माहौल पैदा हो गया था। यह वीडियो जस्सा सिंह मार्ग पर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास शूट किया गया था, जिसमें पेट्रोल पंप साफ नजर आ रहा है। पुलिस के अनुसार, इसकी शूटिंग सात अगस्त को सुबह 11:01 बजे हुई थी, जिसे हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा निवासी एक युवक ने पंजाबी गाने के साथ इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। पूछताछ में योगेश ने बताया कि वह प्रेगाबालिन के 300 एमजी के कैप्सूल खाता है और मजदूरी के लिए मिट्टी की ट्रॉली भरने गया था, उसी समय उन्होंने यह वीडियो बनाया। उसने यह भी दावा किया कि वह चिट्टा या इंजेक्शन जैसे नशीले पदार्थों से दूर रहता है। फिलहाल, स्थानीय पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और वीडियो के असली मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि इस वीडियो को लेकर पंजाब और राजस्थान की पुलिस के बीच स्थिति पैदा हो गई थी। सांसद हरभजन सिंह द्वारा शेयर किए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने इसे श्रीगंगानगर का बताया था, लेकिन एसपी ने इसका खंडन किया था। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर इन युवकों ने ऐसा नाटक क्यों रचा और क्या इसके पीछे कोई और साजिश तो नहीं है। गौरतलब है कि वीडियो में दो युवक सुन्न अवस्था में खड़े दिखाई दे रहे थे, जिसे काफी भ्रामक बताया जा रहा है।
श्रीगंगानगर का ही निकला 'जॉम्बी ड्रग्स' वाला वायरल वीडियो, नाटक का हुआ पर्दाफाश, दो युवक डिटेन
राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए 'जॉम्बी ड्रग्स' के वायरल वीडियो ने मंगलवार रात एक बड़ा मोड़ ले लिया, जब पुलिस ने इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश कर दिया। दरअसल, यह वीडियो राजस्थान
NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




