|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

श्रुति हासन ने 40 की उम्र में सिंगल रहने पर तोड़ी चुप्पी, शादी को लेकर कही ये बड़ी बात

मशहूर अभिनेत्री और गायिका श्रुति हासन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह अभिनेत्री सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बतौर मेहमान शामिल हुईं, जहां उन्होंने अभिनय से लेकर शादी तक

NRI Post Hindi Desk · 62 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
श्रुति हासन ने 40 की उम्र में सिंगल रहने पर तोड़ी चुप्पी, शादी को लेकर कही ये बड़ी बात
📷 NRI Post Hindi Desk

मशहूर अभिनेत्री और गायिका श्रुति हासन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह अभिनेत्री सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बतौर मेहमान शामिल हुईं, जहां उन्होंने अभिनय से लेकर शादी तक के कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। बातचीत के दौरान जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि एक समय में वह शादी करने के बहुत करीब पहुंच गई थीं, लेकिन इसके बावजूद शादी को लेकर उनकी सोच में कोई खास बदलाव नहीं आया। श्रुति ने साफ किया कि वह शादी के खिलाफ बिल्कुल नहीं हैं और उन्हें साथी का रिश्ता पसंद है, लेकिन वह खुद को शादी जैसे सामाजिक ढांचे में कैद करना नहीं चाहती हैं। उन्होंने कहा कि यह विचार उनका खुद का है, न कि उन्होंने किसी के दबाव में आकर लिया है। अभिनेत्री ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें अच्छा लगता है कि वह और उनका साथी हर दिन एक-दूसरे को चुनें, लेकिन सिर्फ कागजी कानूनी प्रक्रिया की वजह से नहीं। उन्होंने कहा कि यही उनकी सबसे बड़ी चिंता है, बाकी उन्हें शादी से कोई खास डर नहीं है। श्रुति ने यह भी बताया कि वह शादी करने के काफी करीब पहुंच चुकी थीं और जब बात आगे बढ़ी, तब भी उन्हें इससे ज्यादा डर नहीं लगा। उन्होंने शादी में होने वाली कागजी प्रक्रिया और जरूरत से ज्यादा खर्च को नापसंद बताया। अभिनेत्री का कहना है कि शादी में खर्च होने वाली बड़ी रकम को जरूरतमंदों या चैरिटी में देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मां बनने को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि उन्हें मां बनना पसंद है तथा वह भविष्य में मां बनना चाहती हैं। उन्होंने यह भी जताया कि वह एक बच्चे को गोद लेने के बारे में भी सोच रही हैं। गौरतलब है कि श्रुति हासन आर्टिस्ट शांतनु हजारिका के साथ रिलेशनशिप में थीं और वह उनके साथ करीब चार साल रिश्ते में रहीं, लेकिन 2024 में दोनों के अलग होने की खबर सामने आई। इसके बाद श्रुति ने अपने काम पर फोकस करने की बात कही थी। काम की बात करें तो वह हाल ही में रजनीकांत की फिल्म कुली में नजर आई थीं, जिसे लोकेश कनकराज ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और सत्यराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!