|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

शारदीय नवरात्र 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नौ पवित्र दिन, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

हर साल की भांति इस वर्ष भी आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होंगे और इनका समापन 19

NRI Post Hindi Desk · 67 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

हर साल की भांति इस वर्ष भी आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होंगे और इनका समापन 19 अक्टूबर को होगा। इन पवित्र नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना का विधान बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु पूरी आस्था और भक्ति के साथ नवरात्र के व्रत रखकर देवी की पूजा करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात करीब 9 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर 11 अक्टूबर की रात 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार नवरात्रि का पहला दिन 11 अक्टूबर को ही मान्य होगा। कलश स्थापना के लिए 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक का शुभ मुहूर्त रहेगा, यानी घटस्थापना के लिए करीब 3 घंटे 52 मिनट का समय उपलब्ध होगा। इसके अलावा श्रद्धालु अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक भी कलश स्थापना कर सकते हैं। नवरात्र के पूरे कैलेंडर की बात करें तो 11 अक्टूबर को मां शैलपुत्री, 12 अक्टूबर को मां ब्रह्मचारिणी, 13 अक्टूबर को मां चंद्रघंटा, 14 अक्टूबर को मां कूष्मांडा, 15 अक्टूबर को मां स्कंदमाता, 16 अक्टूबर को मां कात्यायनी, 17 अक्टूबर को मां कालरात्रि, 18 अक्टूबर को मां महागौरी और 19 अक्टूबर को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। पूजन विधि की बात करें तो मां दुर्गा को समर्पित इस महापर्व का शुभारंभ प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ होता है। पहले दिन शुभ मुहूर्त में एक चौकी पर मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर उसके बगल में कलश स्थापित किया जाता है। कलश में गंगाजल, सिक्का, सुपारी, हल्दी की गांठ आदि डालकर उसके ऊपर नारियल रखा जाता है। नारियल पर लाल रंग की चुनरी लपेटी जाती है और फिर एक कलावा बांध दिया जाता है। कलश के मुख पर अशोक के पत्ते बांधकर उसे देवी की चौकी के पास ही स्थापित कर दिया जाता है। इसके बाद देवी की चौकी के सामने ही अखंड ज्योति जलाई जाती है और प्रयास किया जाता है कि यह ज्योति पूरे नवरात्र प्रज्वलित रहे। इसके बाद व्रती रोजाना सुबह स्नानादि कर साफ-सुथरे वस्त्र पहनकर विधिवत देवी के अलग-अलग स्वरूप की पूजा करता है। इन दिनों में सात्विक भोजन का ही सेवन किया जाता है तथा व्रती फलाहार और जलाहार भी यह व्रत रख सकता है। इस प्रकार श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना करते हैं और देवी की कृपा प्राप्त करते हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!