|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

शोरूम में घुसकर पी कॉफी, नहाया, लुंगी पहनकर किया डांस, फिर 4.71 लाख की बाइक लेकर फरार हुआ चोर

वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र में स्थित एक ऑटोमोबाइल शोरूम में देर रात एक चोर ने कटर की मदद से कांच का दरवाजा काटकर अंदर प्रवेश किया। यह घटना सोमवार रात की है, जब शोरूम का स्टाफ रात करीब दस बजे दुक

NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
शोरूम में घुसकर पी कॉफी, नहाया, लुंगी पहनकर किया डांस, फिर 4.71 लाख की बाइक लेकर फरार हुआ चोर
📷 NRI Post Hindi Desk

वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र में स्थित एक ऑटोमोबाइल शोरूम में देर रात एक चोर ने कटर की मदद से कांच का दरवाजा काटकर अंदर प्रवेश किया। यह घटना सोमवार रात की है, जब शोरूम का स्टाफ रात करीब दस बजे दुकान बंद करके चला गया था। सीसीटीवी कैमरे में कैद इस पूरी वारदात में चोर ने शोरूम के अंदर करीब साढ़े चार घंटे बिताए और ऐसी हरकतें कीं जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सफेद शर्ट और जींस पहने युवक शोरूम के बाहर पहुंचा और बारिश से बचने के लिए बाहर लगे बैनर को फाड़कर ओढ़ लिया। इसके बाद उसने कटर से कांच का दरवाजा काटना शुरू किया और करीब छत्तीस मिनट की मशक्कत के बाद रात बारह बजकर छह मिनट पर अंदर घुस गया। अंदर पहुंचते ही चोर ने रिसेप्शन पर रखा कंप्यूटर चालू किया और कुर्सी पर बैठकर घूमता रहा, फिर फ्रिज से ठंडा पानी पिया और मशीन से गर्म कॉफी बनाकर पी। उसके बाद वह बेफिक्र होकर वॉशरूम में गया और आराम से नहाया, गीले कपड़े बाइक पर सुखाने के लिए फैला दिए। इसके बाद उसने एक नई बाइक के कवर को फाड़कर लुंगी की तरह लपेटा और कंप्यूटर पर गाने बजाकर काफी देर तक डांस किया। जाते समय उसने एजेंसी की ब्रांडेड टी-शर्ट और कैप पहन ली तथा सुबह करीब चार बजे मैनेजर की चाबी लगी केटीएम एडवेंचर 390 एस बाइक को स्टार्ट करके फरार हो गया, जिसकी कीमत करीब 4.71 लाख रुपये बताई जा रही है। सुबह सिक्योरिटी गार्ड ने टूटा हुआ कांच देखा तो उसने तुरंत मैनेजर को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी के अनुसार अब सीसीटीवी फुटेज और फिंगरप्रिंट्स की मदद से चोर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि चोर ने शोरूम के अंदर बिना किसी घबराहट के पूरी रात मनमर्जी की।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!