|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

श्रेया हत्या प्रकरण: मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे, विवेक के मामा पर साजिश और भागने में मदद का गंभीर आरोप

वाराणसी के मरूई राजातालाब की छात्रा श्रेया उपाध्याय की नृशंस हत्या को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन मां रीतू उपाध्याय का दर्द कम नहीं हुआ है। बिलखती मां ने हत्यारोपित विवेक चौबे के मामा पर सीधा आरोप लगा

NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
श्रेया हत्या प्रकरण: मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे, विवेक के मामा पर साजिश और भागने में मदद का गंभीर आरोप
📷 NRI Post Hindi Desk

वाराणसी के मरूई राजातालाब की छात्रा श्रेया उपाध्याय की नृशंस हत्या को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन मां रीतू उपाध्याय का दर्द कम नहीं हुआ है। बिलखती मां ने हत्यारोपित विवेक चौबे के मामा पर सीधा आरोप लगाया है कि उन्होंने हत्या की साजिश रची और बाद में विवेक को भागने में मदद की। मां का कहना है कि चोलापुर के नियारडीह निवासी विवेक की नजर उनकी साढ़े सात करोड़ की संपत्ति पर थी। जब परिवार ने विवेक के शादी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया, तो उसने बेटी को मारने की योजना बनाई। मां का आरोप है कि विवेक का मामा और उनका परिवार चाहते तो उनकी बेटी की जान बचा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और हत्या के बाद आरोपी को फरार होने में मदद की। पुलिस को हत्यारोपित विवेक का सुराग झारखंड में मिला है। वारदात के बाद से उसका मोबाइल बंद है, फिर भी पुलिस उसके पूर्व संपर्कों के आधार पर उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। नृशंस हत्या के तीसरे दिन भी आरोपित की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की किरकिरी हो रही है। मृतका के मां-पिता और रिश्तेदार राजातालाब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। लोकेशन मिलने के बावजूद पुलिस का बार-बार मौके से लौट आना कई सवाल खड़े करता है। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित के पिता को हिरासत में लेने के बाद शव का अंतिम संस्कार भी पूरा नहीं हुआ और उन्हें छोड़ दिया गया। मरुई गांव स्थित श्रेया के घर पर शनिवार को तीसरे दिन भी सांत्वना देने वालों की भीड़ उमड़ी। परिवार की सभी से एक ही गुहार है कि उन्हें न्याय मिले। परिवार का कहना है कि बेटी को धोखे से अगवा कर उसकी हत्या की गई। इस दौरान आराजी लाइन के ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि, अपना दल के वरिष्ठ नेता, भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री और ग्राम प्रधान सहित कई लोग पहुंचे। वहीं, श्रेया हत्या के बाद से कमिश्नरेट पुलिस ने मीडिया से दूरी बना ली है। डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के फोन न उठाना बड़ा सवाल है। सरकार ने अधिकारियों को सीयूजी नंबर उपलब्ध कराए हैं, और मुख्यमंत्री तक कई बार इन नंबरों को उठाने की हिदायत दे चुके हैं। इसके बावजूद कई बड़े अधिकारी फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!