|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

श्रीलंकाई अधिकारियों ने सीखा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, देखी आधुनिक तकनीक

श्रीलंका के 40 सदस्यीय सिविल सेवा अधिकारियों के दल ने सोमवार को देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का भ्रमण किया। नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के तत्वावधान में आयोजित क्

NRI Post Hindi Desk · 99 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
श्रीलंकाई अधिकारियों ने सीखा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, देखी आधुनिक तकनीक
📷 NRI Post Hindi Desk

श्रीलंका के 40 सदस्यीय सिविल सेवा अधिकारियों के दल ने सोमवार को देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का भ्रमण किया। नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के तत्वावधान में आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत पहुंचे इस दल ने प्रदेश की आपदा प्रबंधन प्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्य रूप से पूर्व चेतावनी प्रणाली, मौसम आधारित जोखिम प्रबंधन, भूस्खलन न्यूनीकरण तकनीक और आपदा से निपटने में तकनीक के इस्तेमाल का गहन अध्ययन किया। इस दौरान आयोजित बैठक में यूएसडीएमए के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) प्रकाश चंद्र ने बताया कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन में निरंतर तैयारी और जोखिम की पूर्व पहचान अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य में जोखिम पहचान, न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी, प्रशिक्षण, तकनीकी क्षमता और विभागीय समन्वय को एकीकृत कर एक सुदृढ़ व्यवस्था विकसित की गई है। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) एवं डीआईजी राजकुमार नेगी ने श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल को राज्य एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों की कार्यप्रणाली, घटना प्रतिक्रिया प्रणाली, बहु-स्रोत चेतावनी तंत्र और तकनीक आधारित निर्णय सहायता प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पूजा राणा ने उपग्रह निगरानी, डॉप्लर वेदर राडार, स्वचालित मौसम केंद्र और वर्षामापी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार होने वाले पूर्वानुमान तथा प्रभाव आधारित चेतावनी प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। उत्तराखंड भू-स्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के जियोलाजिस्ट डॉ. रघुवीर नेगी ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान, ड्रोन सर्वेक्षण, जीआईएस आधारित विश्लेषण और ढलान स्थिरीकरण की तकनीकों पर अपनी बात रखी। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभवों का आदान-प्रदान आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से एक अधिक सक्षम, समन्वित और लचीली आपदा प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने का अवसर मिलता है। श्रीलंकाई अधिकारियों ने भी उत्तराखंड की इस प्रणाली में गहरी रुचि दिखाई और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!