|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

श्रावणी मेले में रेलवे की लेटलतीफी से बेहाल श्रद्धालु, जमालपुर जंक्शन पर घंटों फर्श पर बैठने को मजबूर

पवित्र श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर और बासुकीनाथ जाने वाले शिवभक्त कांवरियों को पूर्व रेलवे के जमालपुर जंक्शन पर ट्रेनों की अनियंत्रित लेटलतीफी ने बेहाल कर दिया। मंगलवार को जमालपुर रू

NRI Post Hindi Desk · 98 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
श्रावणी मेले में रेलवे की लेटलतीफी से बेहाल श्रद्धालु, जमालपुर जंक्शन पर घंटों फर्श पर बैठने को मजबूर
📷 NRI Post Hindi Desk

पवित्र श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर और बासुकीनाथ जाने वाले शिवभक्त कांवरियों को पूर्व रेलवे के जमालपुर जंक्शन पर ट्रेनों की अनियंत्रित लेटलतीफी ने बेहाल कर दिया। मंगलवार को जमालपुर रूट पर डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से पहुंची, जबकि हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे लेट रही। इसके अलावा कामाख्या-गया एक्सप्रेस, टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस और मालदा-किऊल पैसेंजर सहित कई अन्य प्रमुख ट्रेनें भी अपने तय समय से एक घंटे तक विलंब से चलीं। ट्रेनों के समय पर नहीं पहुंचने के कारण बड़ी संख्या में कांवरियों और आम यात्रियों को उमस भरी गर्मी के बीच स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा। जमालपुर स्टेशन पर सावन मेले के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन प्रतीक्षालयों में जगह नहीं मिलने और यात्री सुविधाओं के अभाव के चलते श्रद्धालु अपने सामान और कांवड़ के साथ प्लेटफॉर्म के फर्श पर ही बैठकर या लेटकर ट्रेनों की प्रतीक्षा करते नजर आए। खासकर वृद्ध श्रद्धालुओं, महिलाओं और छोटे बच्चों को ट्रेनों की अनिश्चितता के कारण सबसे ज्यादा शारीरिक व मानसिक कष्ट झेलना पड़ा। ट्रेनों के एक के बाद एक लेट होने से स्टेशन परिसर में यात्रियों का भारी दबाव बन गया और प्लेटफॉर्मों पर अफरा-तफरी मची रही। प्लेटफॉर्म पर उमड़ रही भारी भीड़ और यात्रियों की आपाधापी को देखते हुए रेल पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी व जवान पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आए। सुरक्षा बल लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार यात्रियों को सचेत कर रहे थे और प्लेटफॉर्म व फुटओवर ब्रिज पर भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए थे। इसके अलावा भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस, पटना-दुमका एक्सप्रेस, दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी, बांका-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, फरक्का-मालदा-पटना एक्सप्रेस तथा अप विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी अपने तय समय से काफी विलंब से चलीं। डाउन विक्रमशिला सुपरफास्ट में 40 मिनट और डाउन ब्रह्मपुत्र मेल में लगभग 30 मिनट की देरी दर्ज की गई। ट्रेनों की इस लगातार लेटलतीफी से श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम दैनिक यात्रियों को भी भारी फजीहत का सामना करना पड़ा, जिससे श्रावणी मेले की यात्रा कष्टकारी बन गई है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!