|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

शिवमोग्गा में बेरहम हमला: लोहे की रॉड से पीटने वाला आरोपी 'एप्पल रघु' गिरफ्तार, पीड़ित की हालत नाजुक

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां होसनगर तालुक के गर्थिकेरे गांव के पास अवुका सर्किल में एक शख्स ने सड़क पर पड़े व्यक्ति पर लोहे की रॉड

NRI Post Hindi Desk · 97 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
शिवमोग्गा में बेरहम हमला: लोहे की रॉड से पीटने वाला आरोपी 'एप्पल रघु' गिरफ्तार, पीड़ित की हालत नाजुक
📷 NRI Post Hindi Desk

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां होसनगर तालुक के गर्थिकेरे गांव के पास अवुका सर्किल में एक शख्स ने सड़क पर पड़े व्यक्ति पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी बेरहमी से पीड़ित के शरीर और पैरों पर लगातार वार करता नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी की पहचान राघवेंद्र उर्फ 'एप्पल रघु' के रूप में की है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का नाम मंजूनाथ बताया गया है, जिसे इस हमले में कई गंभीर चोटें आई हैं और उसकी कई हड्डियां टूट गई हैं। घटना का वीडियो करीब एक मिनट 26 सेकेंड का है, जिसमें आरोपी मंजूनाथ पर हमला करता दिख रहा है। वीडियो में मंजूनाथ सड़क के बीच घायल हालत में पड़ा है और आरोपी उस पर रॉड से लगातार वार करता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हमले के बाद मंजूनाथ के सिर पर पैर रखा और उसे सड़क के किनारे घसीटा भी। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शिवमोग्गा के पुलिस अधीक्षक बी. एन. निखिल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर दोनों के बीच पहले से कोई विवाद था या यह हमला किसी और वजह से किया गया। घायल मंजूनाथ को इलाज के लिए शिवमोग्गा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, हमले में उसके कई अंगों में फ्रैक्चर हुआ है और उसका इलाज जारी है। इस घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब हमले के पीछे की सटीक वजह और पीड़ित व आरोपी के बीच के संबंधों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस हिंसक वारदात की पूरी कहानी सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!