|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

शहादत के 21 साल बाद भी जमीन के लिए तरस रही शहीद की मां, बोलीं- वापस लो शौर्य चक्र और पदक

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक शहीद का परिवार शहादत के दो दशक बाद भी सिस्टम की चौखटों पर अपनी ही जमीन के हक के लिए घिसट रहा है। देश की रक्षा में जान न्योछावर करने वाले शौर्य चक्र विजेता शहीद की 80 वर्षीय

NRI Post Hindi Desk · 79 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
शहादत के 21 साल बाद भी जमीन के लिए तरस रही शहीद की मां, बोलीं- वापस लो शौर्य चक्र और पदक
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक शहीद का परिवार शहादत के दो दशक बाद भी सिस्टम की चौखटों पर अपनी ही जमीन के हक के लिए घिसट रहा है। देश की रक्षा में जान न्योछावर करने वाले शौर्य चक्र विजेता शहीद की 80 वर्षीय मां सावित्री सक्सेना ने सरोजनीनगर तहसील में आयोजित 'संपूर्ण समाधान दिवस' में बेबसी जताते हुए सरकार से अपने बेटे को मिले सभी वीरता पदक और सम्मान राशि वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब शहादत के 21 साल बाद भी एक जमीन के लिए इतना अपमान सहना पड़े तो ये सम्मान उन्हें मंजूर नहीं। शहीद के बड़े भाई रंजीत सक्सेना ने बताया कि उन्हें तहसीलदार के मुंह से सुनना पड़ा कि जमीन तो मिलेगी नहीं और जैसे भागते रहे हैं वैसे ही भागते रहेंगे, अब फाइल नगर निगम में बैठक में तय होगी। शहीद सहायक कमांडेंट स्व. विवेक सक्सेना ने 8 जनवरी 2003 को मणिपुर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहादत दी थी, जिसके लिए उन्हें शौर्य चक्र और राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। परिवार को शहादत के बाद स्मारक पार्क बनाने और ग्रामीण कोटे से भूमि आवंटन का ऐलान किया गया था, लेकिन यह घोषणा सिर्फ कागजों में ही अटकी रही। साल 2016 में तत्कालीन डीएम ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के आदेश दिए और जमीन की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन इसके बाद मूल निवास का चक्रव्यूह खड़ा कर दिया गया। अफसरों ने परिवार को यह साबित करने पर मजबूर कर दिया कि वे उत्तर प्रदेश के निवासी हैं या नहीं, जबकि परिवार वहीं पला-बढ़ा है और शहीद का मोमेंटो एयरफोर्स स्टेशन मेमरा में बना हुआ है। रंजीत के मुताबिक, जब उन्होंने मां के विवाह से पहले के निवास का एफिडेविट दिया तो उसे आधा-अधूरा बताकर यह कह दिया गया कि वे मूल निवासी नहीं हैं। बाद में पुराने कागजों में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इसी पते पर जारी 75 हजार रुपये के चेक की रसीद मिली, जिसे देखकर अफसरों के होश उड़ गए कि जब पैसा इसी पते पर दिया गया था तो मूल निवास का सबूत क्यों मांगा जा रहा है। शौर्य चक्र की सम्मान राशि पाने के लिए भी परिवार को साल 2024 तक इंतजार करना पड़ा और फाइल को एक टेबल से दूसरी टेबल तक खिसकाने में महीनों लग गए। दरोगा खेड़ा स्थित कृष्ण लोक कॉलोनी में रहने वाली सावित्री देवी पूरी तरह टूट चुकी हैं और उन्होंने राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगते हुए अपनी पीड़ा साझा की है। रंजीत ने तंत्र की असंवेदनशीलता की ऐसी परतें खोलीं जो रूह कंपा देने वाली हैं। उन्होंने बताया कि समाधान दिवस में उन्हें अफसरों की हेकड़ी का सामना करना पड़ा और बुजुर्ग मां को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते हुए अपमान सहना पड़ा। उधर, मामले में एसडीएम ने शिकायतों की जांच कर एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए हैं, लेकिन शहीद के परिवार को अब सिस्टम से उम्मीद कम भरोसा ज्यादा है। यह पूरी घटना शहीदों के सम्मान और सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। शहीद का परिवार बस इतना चाहता है कि जो वीर देश के लिए कुर्बान हो गया, उसके परिवार को उसका हक और इज्जत मिल सके।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!