शांति वार्ता की तारीख और स्थान तय होने के बावजूद गुरुवार को रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से भीषण हमले किए। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर तीन अलग-अलग चरणों में 21 बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिससे शहर के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है, हालांकि जनहानि की कोई सूचना नहीं है। दर्जन भर से अधिक अन्य इलाकों में हुए रूसी हमलों में दो लोगों की मौत हुई और 34 लोग घायल हो गए। रूस का दावा है कि इन हमलों में यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। दूसरी ओर, यूक्रेन ने रूस पर 630 ड्रोन से हमले किए, जिनमें रूस की राजधानी मास्को के नजदीक दो लोग घायल हुए, जबकि बेलगोरोद में यूक्रेन के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस ने कीव पर मानवतावादी हमलों में क्लस्टर बमों का भी इस्तेमाल किया, जो कई देशों में भारी नुकसान पहुंचाने के कारण प्रतिबंधित हैं। जेलेंस्की ने मानवतावादी शब्द का उल्लेख करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकाफ का उपहास किया है, क्योंकि विटकाफ ने बुधवार को सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान उन्हें मानवतावादी कहा था। विटकाफ ने पुतिन के लिए इस विशेषण का इस्तेमाल 74 वर्षीय अमेरिकी रिटायर्ड स्कूल शिक्षक को रिहा करने के पुतिन के आदेश के परिप्रेक्ष्य में किया था। उल्लेखनीय है कि पुतिन और विटकाफ की इसी मुलाकात में यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए वार्ता करने की तारीख 10 नवंबर और स्थान अबूधाबी तय हुआ था, लेकिन वार्ता से ठीक पहले दोनों देशों के बीच हमलों की यह तीव्रता शांति प्रयासों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
शांति वार्ता से पहले युद्ध की आग, कीव पर बरसीं 21 बैलिस्टिक मिसाइलें; मास्को और बेलगोरोद में भी हमले
शांति वार्ता की तारीख और स्थान तय होने के बावजूद गुरुवार को रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से भीषण हमले किए। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर तीन अलग-अलग चरणों में 21 बैलेस्टिक मिसाइलों
NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


