|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

शाओमी ने लॉन्च की 9 नई स्मार्ट टीवी सीरीज, 85 इंच तक स्क्रीन और डॉल्बी ऑडियो के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी ने अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज को आधिकारिक तौर पर अनाउंस कर दिया है। कंपनी ने इस नई सीरीज को शाओमी टीवी ए प्रो ई के नाम से अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इस नई

NRI Post Hindi Desk · 23 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
शाओमी ने लॉन्च की 9 नई स्मार्ट टीवी सीरीज, 85 इंच तक स्क्रीन और डॉल्बी ऑडियो के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स
📷 NRI Post Hindi Desk

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी ने अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज को आधिकारिक तौर पर अनाउंस कर दिया है। कंपनी ने इस नई सीरीज को शाओमी टीवी ए प्रो ई के नाम से अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इस नई सीरीज में कंपनी ने कुल 9 टीवी मॉडल पेश किए हैं, जिनकी स्क्रीन साइज 32 इंच से लेकर 85 इंच तक है। कंपनी ने इन सभी टीवी मॉडल्स में क्यूएलईडी डिस्प्ले, गूगल टीवी और डॉल्बी ऑडियो जैसे कई शानदार और आधुनिक फीचर्स को ऑफर किया है, जो इन्हें बाकी टीवी से अलग बनाते हैं। इस नई सीरीज की सबसे खास बात यह है कि इसमें पेश किए गए 9 मॉडल्स में से 6 मॉडल 4के रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ आते हैं, जबकि बाकी तीन टीवी एचडी और फुल एचडी रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ आते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन नए टीवी मॉडल्स की कीमत का एलान नहीं किया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इनकी सेल डेट और कीमत का एलान कर दिया जाएगा। शाओमी की इस नई सीरीज के स्मार्ट टीवी 43 ई, 50 ई, 55 ई, 65 ई, 75 ई और 85 ई स्क्रीन साइज में आते हैं। इन सभी 4के मॉडल्स में 4के क्यूएलईडी पैनल देखने को मिल रहा है। ये टीवी 94 प्रतिशत डीसीआई-पी3 कलर कवरेज और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट के साथ आते हैं। इन मॉडल्स में क्वाड-कोर कॉर्टेक्स-ए55 प्रोसेसर और माली-जी52 जीपीयू देखने को मिल रहा है, जो बेहतर परफॉर्मेंस देने का काम करता है। गेमिंग लवर्स के लिए इन 50, 55, 65, 75 और 85 इंच वाले मॉडल्स में एचडीएमआई के जरिए गेम बूस्ट मोड भी मिल रहा है। इसके तहत 1080पी रेजोल्यूशन पर 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल रहा है। जबकि इसके 43 इंच वाले मॉडल में ये खास फीचर मिसिंग है। ऑडियो के लिए 75 और 85 इंच वाले मॉडल में 15 वाट के दो स्पीकर देखने को मिल रहे हैं, जबकि बाकी चार 4के मॉडल में 10 वाट के दो स्पीकर मिल रहे हैं। हालांकि इन सभी 9 टीवी में डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस और डीटीएस वर्चुअल सपोर्ट भी मिल रहा है। इस नई सीरीज के सभी मॉडल्स में गूगल टीवी मिल रहा है, जबकि 4के मॉडल्स में गूगल असिस्टेंट के साथ जेमिनी सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा इन टीवी में एप्पल एयरप्ले और गूगल कास्ट की सुविधा भी मिल रही है। हालांकि, जेमिनी सिर्फ चुनिंदा देशों और लैंग्वेजेज में ही उपलब्ध होगा। कंपनी ने टीवी ए प्रो ई सीरीज की कीमत और उपलब्धता की कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसका एलान किया जाएगा।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!