|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

शादी का दबाव और पैसों की मांग... महिला से परेशान सब-इंस्पेक्टर ने दी जान

उत्तर प्रदेश के बलिया में 28 वर्षीय पुलिस सब-इंस्पेक्टर की रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मामला एक महिला द्वारा कथित ब्लैकमेल किए जाने से जुड़ा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज क

NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
शादी का दबाव और पैसों की मांग... महिला से परेशान सब-इंस्पेक्टर ने दी जान
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश के बलिया में 28 वर्षीय पुलिस सब-इंस्पेक्टर की रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मामला एक महिला द्वारा कथित ब्लैकमेल किए जाने से जुड़ा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी महिला रोली (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी इराज राजा ने बताया कि शनिवार रात करीब 7 से 8 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या कर ली है। रेलवे के एक लोको पायलट ने अगले स्टेशन पर इसकी सूचना देते हुए एमआरओ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पास में एक बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी मिली। जांच के दौरान मृतक की पहचान सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार (28) के रूप में हुई। वह संत कबीर नगर के रहने वाले थे और पिछले 11 महीने से चितबड़ागांव थाने में तैनात थे। एसपी के मुताबिक, संदीप कुमार का सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव की रहने वाली रोली के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि रोली उन पर शादी के लिए दबाव बना रही थी और उन्हें ब्लैकमेल भी कर रही थी। राजा ने बताया कि दो साल पहले रोली ने एक अन्य पुलिस अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाद में एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी रागिनी की शिकायत पर चितबड़ागांव थाने में रोली के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक, रागिनी ने शिकायत में बताया कि उनके पति पिछले कुछ समय से काफी तनाव में थे। संदीप ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को बताया था कि रोली उन्हें काफी परेशान कर रही है, उनसे पैसे मांगती है और उन्हें रागिनी से मिलने भी नहीं देती। एसपी इराज राजा ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर आरोपी महिला को रेलवे स्टेशन के पास एक बाग से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी के साथ मिलीभगत करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!