मुंबई में बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें एनिवर्सरी शो में 24 अक्टूबर को सिंगर शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में ही बंद कर दी गई। इवेंट के शेड्यूल में देरी होने के चलते उनका माइक बंद कर दिया गया। जब शिल्पा राव ऑडियंस को धन्यवाद देकर अलविदा कहने की कोशिश कर रही थीं, तभी दूसरे परफॉर्मर कुतले खान ने अपना सेट शुरू कर दिया, जिससे उनका भाषण बीच में ही रुक गया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया और आयोजकों पर खराब टाइम मैनेजमेंट के साथ-साथ सिंगर के साथ बेइज्जती करने का आरोप लगाया। पूरे मामले में शिल्पा राव ने भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की और बताया कि म्यूजिक प्रोजेक्ट की 10वीं एनिवर्सरी पर जो कुछ हुआ उससे वह बहुत दुखी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि मुंबई, आज रात मेरे दिल का छोटा सा टुकड़ा टूट गया है और इस बात से बहुत ठेस पहुंची कि इतनी खूबसूरत चीज हमसे इस तरह छीनी गई। शिल्पा ने आगे लिखा कि लेकिन जब म्यूजिक बंद कर दिया गया, तब भी दर्शक नहीं रुके और जिस तरह लोग उनका नाम ले रहे थे, उनकी आवाज में जो प्यार था, उन्होंने उसे महसूस किया। उन्होंने कहा कि आज रात की हमारी कहानी अधूरी रह गई है और उन्होंने वादा किया कि जल्द ही कमबैक करूंगी तथा हमेशा मुंबई से प्यार करती रहूंगी। शनिवार को मुंबई में हुए इस म्यूजिक फेस्टिवल में शिल्पा राव परफॉर्म कर रही थीं, लेकिन शेड्यूल में देरी के कारण उनका सेट छोटा करना पड़ा और गाने के बीच ही उनका माइक बंद कर दिया गया तथा स्टेज की लाइट्स भी बदल दी गईं। शो के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर आयोजकों की टाइम मैनेजमेंट को लेकर आलोचना की और एक यूजर ने लिखा कि खराब प्रोडक्शन प्लानिंग की वजह से किसी आर्टिस्ट का गाना बीच में रोकना और माइक बंद करना बेहद शर्मनाक है, जबकि किसी ने लिखा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा और काश किसी कलाकार के साथ ऐसा कभी न हो। कई लोगों ने कहा कि शिल्पा राव जैसी मशहूर गायिका के साथ यह व्यवहार उनके और दर्शकों, दोनों के प्रति असम्मान था, और फैंस ने आयोजकों के आधिकारिक हैंडल को टैग करते हुए माफी और बेहतर प्रबंधन की मांग की। शिल्पा राव के करियर की बात करें तो उन्होंने 2007 में संगीत की दुनिया में कदम रखा था और वो चलेया, बेशरम रंग, घुंगरू तथा जादू है नया ही जैसे हिट गानों के लिए जानी जाती हैं, और उनकी आवाज को बॉलीवुड में सबसे अलग और ताकतवर आवाजों में गिना जाता है।
शिल्पा राव का इवेंट बीच में रोका गया, सिंगर ने कहा- टूट गया दिल का टुकड़ा
मुंबई में बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें एनिवर्सरी शो में 24 अक्टूबर को सिंगर शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में ही बंद कर दी गई। इवेंट के शेड्यूल में देरी होने के चलते उनका माइक बंद कर दिया गया। जब
NRI Post Hindi Desk · 31 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

