|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

शिवमोग्गा दशहरा जुलूस में हाथी सोमन्ना उग्र, हौदा गिरा, बेहोशी का इंजेक्शन देकर काबू किया गया

कर्नाटक के शिवमोग्गा में आयोजित दशहरा उत्सव के दौरान शोभायात्रा के वक्त एक बड़ा बवाल देखने को मिला, जब हाथी सोमन्ना अचानक उग्र हो गया और अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर दो हाथी तेजी से भागने लगे और इस दौरान

NRI Post Hindi Desk · 34 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
शिवमोग्गा दशहरा जुलूस में हाथी सोमन्ना उग्र, हौदा गिरा, बेहोशी का इंजेक्शन देकर काबू किया गया
📷 NRI Post Hindi Desk

कर्नाटक के शिवमोग्गा में आयोजित दशहरा उत्सव के दौरान शोभायात्रा के वक्त एक बड़ा बवाल देखने को मिला, जब हाथी सोमन्ना अचानक उग्र हो गया और अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर दो हाथी तेजी से भागने लगे और इस दौरान पुलिसकर्मियों की एक टीम उनके पीछे भागती नजर आई। भागने के दौरान हाथी सोमन्ना पर रखा हौदा भी गिर गया, जिससे सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद लोगों के हाथ-पांव फूल गए और मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात काबू में करने के लिए तुरंत जानवरों के डॉक्टरों को बुलाया गया। अधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए हाथी को शांत करने के लिए उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया, तब जाकर स्थिति काबू में आई। भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिसकर्मी और अधिकारी हालात पर काबू पाने के लिए दौड़-भाग कर रहे हैं और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने के लिए कह रहे हैं। शिवमोग्गा के पुलिस अधीक्षक और वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद मोर्चा संभालते हुए स्थिति और भीड़ नियंत्रण का जायजा लिया। प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन के मुताबिक, बेहोश करने की दवा दिए जाने के बाद अब हाथी सोमन्ना की हालत में सुधार हो रहा है। फिलहाल उसे कोट सीतारामंजनेय मंदिर के पास रखा गया है, जहां पशु चिकित्सकों की देखरेख में उसकी रिकवरी जारी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!