ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, वैवाहिक जीवन, धन, सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र की स्थिति अच्छी होने पर व्यक्ति को जीवन में भौतिक सुखों और आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होती है, वहीं शुक्र की चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है। 22 नवंबर 2026 को शुक्र ने तुला राशि में प्रवेश किया है और इस राशि में शुक्र का यह गोचर मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार अगले 35 दिनों तक शुक्र इसी राशि में रहेंगे, जिसके चलते कुछ राशियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, जबकि 3 राशियों के जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक जीवन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां लेकर आ सकता है, इस दौरान छोटी-मोटी शारीरिक दिक्कतों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा और हार्मोन से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव ला सकता है और अचानक कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं जिनकी पहले से योजना नहीं बनाई गई हो, जिससे बजट बिगड़ सकता है, साथ ही वैवाहिक जीवन में भी कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। मीन राशि के जातकों को अगले 35 दिनों तक विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि यह गोचर कुछ अप्रत्याशित परेशानियां खड़ी कर सकता है और चोट लगने या किसी तरह की असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए शुक्रवार का दिन विशेष माना जाता है, इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें, उन्हें सफेद फूल अर्पित करें और खीर का भोग लगाएं, साथ ही जरूरतमंद लोगों को सफेद वस्त्र और गरीबों को सफेद मिठाई का दान करें, घर में साफ-सफाई बनाए रखें और महिलाओं का सम्मान करते हुए कठोर शब्दों के इस्तेमाल से बचें। मान्यता है कि इन उपायों को करने से शुक्र ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद मिल सकती है।
शुक्र का तुला राशि में गोचर: इन 3 राशियों के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें, जानें उपाय
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, वैवाहिक जीवन, धन, सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र की स्थिति अच्छी होने पर व्यक्ति को जीवन में भौतिक सुखों और आर्थिक समृद्धि की प
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





