|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

शुभेंदु का सख्त रुख: तृणमूल सरकार में ग्रामीण आवास योजना की अनियमितता की सीआईडी से जांच, 11 हजार अपात्र लाभार्थियों को 30 नवंबर तक रकम लौटाने की चेतावनी

कोलकाता। पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान बंगाल की ग्रामीण आवास योजना में हुई अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाया है। राज्य सचिवालय के नवान्न सभागार

NRI Post Hindi Desk · 11 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
शुभेंदु का सख्त रुख: तृणमूल सरकार में ग्रामीण आवास योजना की अनियमितता की सीआईडी से जांच, 11 हजार अपात्र लाभार्थियों को 30 नवंबर तक रकम लौटाने की चेतावनी
📷 NRI Post Hindi Desk

कोलकाता। पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान बंगाल की ग्रामीण आवास योजना में हुई अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाया है। राज्य सचिवालय के नवान्न सभागार से मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सीआईडी की विशेष जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अपात्र लाभार्थियों को सरकारी राशि लौटाने के लिए 30 नवंबर तक की समय-सीमा तय की गई है और निर्धारित अवधि में रकम वापस नहीं करने वालों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, जांच में अब तक 12 हजार अपात्र लाभार्थियों की पहचान हुई है, जिन्होंने योजना के तहत सरकारी सहायता प्राप्त की थी। इनमें से एक हजार लोगों ने रकम वापस कर दी है, जबकि शेष 11 हजार लाभार्थियों से राशि की वसूली बाकी है और उन्हें अंतिम चेतावनी दी गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 57 हजार ऐसे लाभार्थियों का भी उल्लेख किया, जिनके नाम आवास योजना की सूची में सामने आए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह पता लगाया जाए कि इन लोगों के बैंक खातों में सरकारी सहायता कैसे पहुंची और किन अधिकारियों ने इनके नामों की सिफारिश की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जांच में अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि यह कार्रवाई पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुई अनियमितताओं पर सवाल उठाने वाली पहल है, जिससे योजना के तहत पारदर्शिता सुनिश्चित करने का संदेश जाता है। मुख्यमंत्री ने योजना की दूसरी किस्त जारी करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और वसूली अभियान जारी रहेगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!