नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और कप्तान स्मृति मंधाना की जोड़ी ने जिंबाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इतिहास रच दिया है। इस जोड़ी ने वो कारनामा कर दिखाया है जो आज तक दुनिया की कोई और जोड़ी नहीं कर पाई है। दोनों ने एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप कर ली है और इसी के साथ मंधाना और शेफाली की जोड़ी एक साल में 1000 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली दुनिया की पहली जोड़ी बन गई है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दोनों को सिर्फ 13 रनों की जरूरत थी, जिसे दोनों ने पहले ही ओवर में हासिल कर लिया। मंधाना और शेफाली की जोड़ी ने इस दौरान एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दोनों अब किसी भी विकेट के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 50 से अधिक की साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। मंधाना-शेफाली की ये 9वीं फिफ्टी प्लस पार्टनरशिप थी। उन्होंने इस दौरान एक साल में सबसे ज्यादा पचास से अधिक के पार्टनरशिप के मामले में हांगकांग महिला टीम की यास्मिन दासवानी और नताशा माइल्स को पीछे छोड़ा, जिनकी जोड़ी ने भी इसी साल आठ बार पचास या उससे ज्यादा की साझेदारी की थी। हालांकि, अब मंधाना और शेफाली की जोड़ी इस लिस्ट में आगे निकल गई है। शेफाली के तूफानी अर्धशतक और मंधाना की नाबाद पारी की वजह से भारत ने दूसरे टी20 में जिंबाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। शेफाली ने छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 55 रन बनाए, वहीं कप्तान स्मृति मंधाना 25 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद लौटीं और उन्होंने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। मंधाना और शेफाली के बीच पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हुई और भारत ने 8.5 ओवर में ही 103 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इससे पहले जिंबाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 102 रन बनाए थे, जिसमें चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 34 और जोसेफिन नकोमो ने 27 रन बनाए, जबकि भारत की ओर से निक्की प्रसाद ने दो विकेट चटकाए थे।
शेफाली-स्मृति की जोड़ी ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन की साझेदारी करने वाली दुनिया की पहली जोड़ी बनी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और कप्तान स्मृति मंधाना की जोड़ी ने जिंबाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इतिहास रच दिया है। इ
NRI Post Hindi Desk · 37 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



