वन्यजीवों के संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजगीर वाइल्ड लाइफ जू सफारी और उत्तर प्रदेश के मल्टीपल सफारी पार्क इटावा के बीच वन्यजीवों का आदान-प्रदान किया गया है। इस पहल के तहत राजगीर जू सफारी ने इटावा सफारी पार्क को 'युवराज' नाम का एक नर शेर दिया है, जबकि इसके बदले इटावा सफारी पार्क ने राजगीर जू सफारी को 'निक' नाम का एक नर शेर और चार ब्लैकबक उपलब्ध कराए हैं, जिनमें दो नर और दो मादा ब्लैकबक शामिल हैं। इस आदान-प्रदान का मुख्य उद्देश्य दोनों संस्थानों में वन्यजीवों की प्रजातीय एवं आनुवंशिक विविधता को बेहतर बनाना तथा वैज्ञानिक तरीके से उनके संरक्षण, प्रबंधन और प्रजनन कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करना है। राजगीर जू सफारी में चार ब्लैकबक के आने से वन्यजीवों की विविधता बढ़ेगी, साथ ही उनके आवास प्रबंधन, स्वास्थ्य निगरानी, व्यवहार संबंधी अध्ययन और प्रजनन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर राजगीर वाइल्ड लाइफ जू सफारी के निदेशक राम सुंदर एम ने कहा कि राजगीर जू सफारी में शेरों के सफल प्रजनन और बेहतर प्रबंधन का अनुभव रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए वन्यजीव आदान-प्रदान के तहत इटावा सफारी पार्क को नर शेर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सहयोग से राजगीर जू सफारी में शेरों के प्रजनन कार्यक्रम को नई गति मिलेगी और भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे तथा वन्यजीवों को बेहतर आवास, अनुकूल वातावरण और वैज्ञानिक प्रबंधन उपलब्ध कराने के लिए दूसरे वन्यजीव संस्थानों के साथ समन्वय और सहयोग को लगातार मजबूत किया जा रहा है। वन्यजीवों का यह आदान-प्रदान निर्धारित कल्याण मानकों और संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुआ, जिससे दोनों संस्थानों के बीच संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ेगा। इस मौके पर जू सफारी के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीत कुमार, सहायक वन संरक्षक अजय कुमार, वन क्षेत्र पदाधिकारी शिवम सिन्हा और वनरक्षी अजय कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
शेरों की ऐतिहासिक अदला-बदली: राजगीर पहुंचा 'निक', इटावा सफारी को मिला 'युवराज'; चार ब्लैकबक भी आए
वन्यजीवों के संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजगीर वाइल्ड लाइफ जू सफारी और उत्तर प्रदेश के मल्टीपल सफारी पार्क इटावा के बीच वन्यजीवों का आदान-प्रदान किया गया है। इस पहल के तहत रा
NRI Post Hindi Desk · 19 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


