|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का ट्रेलर 30 अक्टूबर को रिलीज, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ईठा' को लेकर चर्चा में हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री' और 'स्त्री 2' की सफलता के बाद अब श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' में महाराष्

NRI Post Hindi Desk · 28 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का ट्रेलर 30 अक्टूबर को रिलीज, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
📷 NRI Post Hindi Desk

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ईठा' को लेकर चर्चा में हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री' और 'स्त्री 2' की सफलता के बाद अब श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' में महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार 'विठाबाई' का चैलेंजिग किरदार निभा रही हैं। जब इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, तो फैंस श्रद्धा कपूर की दमदार एक्टिंग देखकर हैरान रह गए थे, जिसके बाद से ऑडियंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था। अब फैंस की फेवरेट हीरोइन ने ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। श्रद्धा कपूर ने कुछ देर पहले ही अपनी आगामी फिल्म 'ईठा' के ट्रेलर रिलीज को लेकर अपडेट दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटा सा टीजर रिलीज किया है, जिसमें विठाबाई का हाथ दिखाई देता है और उसके साथ भारी भीड़ नजर आती है। इसके बाद लिखा आता है 'बिखरेगा जलवा इस शुक्रवार'। इसका मतलब है कि 'ईठा' का ट्रेलर इस शुक्रवार यानी 30 अक्टूबर को रिलीज होगा। श्रद्धा कपूर ने अभी फैंस के साथ ट्रेलर रिलीज की डेट ही शेयर की है, लेकिन उनके चाहने वालों ने एक्ट्रेस से ये वादा कर दिया है कि वह मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए जाएंगे। ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, "क्वीन लौटकर आ रही है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "फाइनली हम सबका इंतजार खत्म हुआ। आपको पता है कि हम कितने लंबे समय से वेट कर रहे थे कि ईठा रिलीज हो।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैं यकीन नहीं कर पा रही हूं कि आप स्क्रीन पर वापस लौटकर आ रही हैं।" फिल्म 'ईठा' में श्रद्धा कपूर 20वीं सदी की विठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर के डांस के प्रति उस जुनून को दिखाएंगी, जिन्होंने 20वीं सदी में सभी रूढिवादी सोच से लड़कर तमाशा डांस को एक अलग पहचान दी। मूवी में 'तमाशा की रानी' कहीं जाने वालीं विठाबाई के उस पल को भी दिखाया जाएगा, जब नौ महीने की गर्भवती होने पर अचानक उन्हें दर्द हुआ और उन्होंने बैक स्टेज जाकर बच्चे को जन्म दिया। पत्थर से गर्भनाल काटी और कला के प्रति जुनून के कारण तुरंत स्टेज पर वापसी की। यह फिल्म शाह रुख खान की फिल्म 'किंग' से पहले 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि शाह रुख खान ने हाल ही में अपनी फिल्म 'किंग' का पोस्टर रिलीज किया है, और इसी बीच श्रद्धा कपूर ने भी 'ईठा' के ट्रेलर की तारीख की घोषणा कर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!