बिहार में श्रवण बाधित बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने और शिक्षकों को सांकेतिक भाषा में दक्ष बनाने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद पटना में सोमवार से पांच दिवसीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है। संस्थान के समावेशी शिक्षा विभाग की पहल पर यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित इस आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 27 नवम्बर को होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रवण बाधित बच्चों के साथ संवाद को बेहतर बनाना और उनकी शिक्षा को सरल तथा सुलभ बनाना है, जिससे कक्षा में संवाद की बाधाएं कम होंगी और शिक्षकों की क्षमता भी बढ़ेगी। प्रशिक्षण में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से जुड़े उन विद्यालयों के शिक्षकों को शामिल किया गया है, जहां श्रवण बाधित बच्चे अध्ययनरत हैं। इस दौरान शिक्षकों को भारतीय सांकेतिक भाषा का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। रोज सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलने वाला यह प्रशिक्षण शिक्षकों को बच्चों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने में सहायता करेगा, जिससे वे बच्चों की बातों और उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। यह पहल समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन एससीईआरटी के निदेशक, संयुक्त निदेशक और समावेशी शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक राजदेव राम, उप निदेशक राजकुमार, विभागाध्यक्ष विजय कुमार भास्कर, व्याख्याता कुमारी अमृता और यूनिसेफ पटना के शिक्षा अधिकारी बसंत सिन्हा उपस्थित रहे। इसके अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान की सहायक आचार्या डॉ. सरिता शर्मा, आईएसएलआरटीसी नई दिल्ली के सहायक प्रोफेसर राकेश कुमार गंगवाल, सीआरसी पटना के सांकेतिक भाषा प्रशिक्षक रोहित चंद और कई दुभाषिये भी प्रशिक्षण में शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण श्रवण बाधित बच्चों की शिक्षा को आसान बनाने के साथ-साथ शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को भी मजबूत करेगा।
श्रवण बाधित बच्चों से अब सांकेतिक भाषा में संवाद करेंगे शिक्षक, एससीईआरटी पटना में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार में श्रवण बाधित बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने और शिक्षकों को सांकेतिक भाषा में दक्ष बनाने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद पटना में सोमवार से पांच दिवसीय सांकेतिक
NRI Post Hindi Desk · 1 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




