|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

संजय गुप्ता के निधन से सदमे में फिल्म जगत, मिलाप जावेरी और रोनित रॉय बिलख-बिलख कर रोए

फिल्म निर्माता संजय गुप्ता के आकस्मिक निधन ने उनके करीबियों और फिल्म जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। संजय गुप्ता की मौत की खबर सुनते ही उनके घनिष्ठ मित्र और पटकथा लेखक मिलाप जावेरी बेहद दुखी हो गए औ

NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
संजय गुप्ता के निधन से सदमे में फिल्म जगत, मिलाप जावेरी और रोनित रॉय बिलख-बिलख कर रोए
📷 NRI Post Hindi Desk

फिल्म निर्माता संजय गुप्ता के आकस्मिक निधन ने उनके करीबियों और फिल्म जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। संजय गुप्ता की मौत की खबर सुनते ही उनके घनिष्ठ मित्र और पटकथा लेखक मिलाप जावेरी बेहद दुखी हो गए और सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वो संजय गुप्ता के घर पहुंचते ही फूट-फूटकर रोते दिख रहे थे। मिलाप जावेरी ने संजय गुप्ता के साथ कई फिल्मों पर काम किया था और उन्होंने कांटे, मुसाफिर तथा शूटआउट एट वडाला जैसी फिल्मों के संवाद लिखे थे। केवल मिलाप जावेरी ही नहीं, टेलीविजन अभिनेता रोनित रॉय भी अपने दोस्त के निधन पर बिलख-बिलख कर रोते दिखे। एक अन्य वीडियो में रोनित रॉय अपने भाई रोहित रॉय के साथ संजय गुप्ता के घर पर पहुंचे और निधन की खबर सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पाए। मिलाप जावेरी और रोनित रॉय की आंखों से छलके आंसू बता रहे हैं कि संजय गुप्ता ने लोगों का कितना प्यार कमाया है। सोशल मीडिया पर आए इन वीडियोज ने फैन्स को भी भावुक कर दिया है। बात करते हुए मिलाप जावेरी फिल्ममेकर को याद करते हुए भावुक हो गए और कहा कि गुप्ता ने उनके करियर को संवारने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि वो मेरे गुरु थे, ये बहुत दुखद है, मैं अभी बात नहीं कर सकता, मेरे करियर में उनका बहुत बड़ा योगदान था और उन्होंने मुझे कांटे से पहला मौका दिया था। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात संजय गुप्ता अपने घर के बाथरूम में अचानक गिर गए थे, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी और बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण मौके पर ही उनकी जान चली गई। बेहद चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरी रात उनके परिवार को इस हादसे की भनक तक नहीं लगी और शनिवार की सुबह जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तब जाकर इस दुखद घटना का पता चल सका। मामले की जानकारी मिलते ही वर्सोवा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। मुंबई पुलिस के मुताबिक, फिल्म निर्माता संजय गुप्ता वर्सोवा पुलिस क्षेत्र में स्थित अपने बंगले में अपनी पत्नी, दो बच्चों और मेड के साथ रहते थे और जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!