|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

संजू और वैभव को एक साथ क्यों नहीं खिला सकते कप्तान? पुजारा ने दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह पाने के लिए अभी और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। कप्तान श्रेयस अय्यर के बाद अब टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी साफ क

NRI Post Hindi Desk · 37 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
संजू और वैभव को एक साथ क्यों नहीं खिला सकते कप्तान? पुजारा ने दिया बड़ा बयान
📷 NRI Post Hindi Desk

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह पाने के लिए अभी और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। कप्तान श्रेयस अय्यर के बाद अब टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी साफ कर दिया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वैभव के लिए तुरंत अंतिम ग्यारह में जगह बनाना बेहद मुश्किल होगा। जियोस्टार पर बात करते हुए चेतेश्वर पुजारा ने बताया कि न्यूजीलैंड की कंडीशंस में टीम का संतुलन बहुत मायने रखता है। वहां ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर्स की जरूरत पड़ती है, ऐसे में टॉप ऑर्डर में बहुत सारे बल्लेबाजों की जगह नहीं बनती है। पुजारा ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं या फिर वैभव, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में दोनों एक साथ प्लेइंग-11 का हिस्सा बन सकते हैं, इसलिए वैभव को इंतजार करना होगा, हालांकि उन्हें मौके जरूर मिलेंगे। कप्तान श्रेयस अय्यर भी पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे ओपनर टीम के लिए वर्ल्ड कप जिताने में अहम रहे हैं। इतना ही नहीं ये दोनों खिलाड़ी लगातार रन बना रहे हैं, जिसकी वजह से वैभव को अभी बेंच पर ही बैठना पड़ रहा है, हालांकि अगर खिलाड़ियों की फिटनेस या परिस्थितियों के हिसाब से कोई जगह खाली होती है तो वैभव पर विचार किया जा सकता है। संजू सैमसन के हालिया उतार-चढ़ाव वाले प्रदर्शन पर बात करते हुए पुजारा ने उनका बचाव किया और कहा कि टी20 क्रिकेट में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता उतनी मायने नहीं रखती जितनी लोग सोचते हैं। पुजारा के मुताबिक संजू कभी आउट ऑफ फॉर्म नहीं होते और टी20 फॉर्मेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, यह सिर्फ एक अच्छी पारी की बात है और वह वापस फॉर्म में लौट आते हैं।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
संजू और वैभव को एक साथ क्यों नहीं खिला सकते कप्तान? पुजारा ने दिया बड़ा बयान — NRI Post