संतकबीरनगर के खलीलाबाद में मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मेहदावल थाना क्षेत्र के केवटलिया अव्वल निवासी संजय राय के 18 वर्षीय पुत्र शाश्वत राय खलीलाबाद शहर के सूर्या गली स्थित सूर्या सदन में किराये के मकान में रहते थे। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे, इसी दौरान मुखलिसपुर मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद युवक पुल से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरदहिया चौकी प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से स्वजन में शोक छा गया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संतकबीर नगर में ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर पुल से नीचे गिरी बाइक, 18 वर्षीय युवक की मौत
संतकबीरनगर के खलीलाबाद में मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मेहदावल थाना क्षेत्र के केवटलिया अव्वल निवासी संजय राय के 18 वर्षीय पुत्
NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




