महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। संपत्ति के लालच और पारिवारिक कलह के चलते एक 58 वर्षीय पिता यूसुफ मुबारक सैयद ने अपने ही 7 साल के मासूम बेटे अरमान यूसुफ सैयद की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी पिता को यह डर सता रहा था कि बड़ा होकर यह बच्चा उसकी संपत्ति में अपना हिस्सा मांग लेगा, और इसी वजह से उसने यह खौफनाक साजिश रची। बता दें कि आरोपी यूसुफ की दो पत्नियां हैं और उसने अपना घर अपनी पहली पत्नी से हुए बेटे के नाम कर दिया था, जिसको लेकर उसकी दूसरी पत्नी अक्सर उससे झगड़ा करती थी कि उसकी दूसरी शादी से पैदा हुआ 7 साल का बेटा अरमान भी घर और संपत्ति में अपना हिस्सा मांगता है और उसे उसका अधिकार मिलना चाहिए। इसी कलह और तनाव के चलते आरोपी ने 5 नवंबर की रात को अपने 7 साल के बेटे अरमान को साथ लेकर घर से निकला, लेकिन पूरी रात वापस नहीं लौटा। जब सुबह तक बच्चा नहीं मिला, तो चिंतित दूसरी पत्नी ने पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर गांधी चौक थाने में अपहरण का मामला कायम किया। जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार को यूसुफ को परभणी से ढूंढ निकाला, लेकिन उसके साथ अरमान नहीं था, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। जब पुलिस ने घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया, क्योंकि फुटेज में 5 नवंबर की रात यूसुफ अपने बेटे अरमान का हाथ पकड़कर घर के पीछे खेतों की ओर ले जाते हुए साफ नजर आया, और इसके ठीक एक घंटे बाद वह अकेला वापस लौटते हुए दिखाई दिया। जब पुलिस ने ये ठोस सीसीटीवी सबूत आरोपी के सामने रखे, तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर रविवार दोपहर को सुले गली में उसके घर के पीछे खेतों में बने एक नाले से मासूम अरमान का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संपत्ति के लालच में पिता ने 7 साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतारा, सीसीटीवी ने खोला राज
महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। संपत्ति के लालच और पारिवारिक कलह के चलते एक 58 वर्षीय पिता यूसुफ मुबारक सैयद ने अपने ही 7 साल
NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


