|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

'संविधान उनकी जेब में है...' पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला, किसानों के हितों पर भी दिया बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टुडे के 'भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस' को संबोधित करते हुए एक ओर जहां किसानों के हितों की रक्षा की बात कही, वहीं दूसरी ओर विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। इस दौरान प्रधान

NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
'संविधान उनकी जेब में है...' पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला, किसानों के हितों पर भी दिया बयान
📷 NRI Post Hindi Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टुडे के 'भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस' को संबोधित करते हुए एक ओर जहां किसानों के हितों की रक्षा की बात कही, वहीं दूसरी ओर विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने हर परिस्थिति में किसानों पर आंच नहीं आने दी है और केंद्र सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु अन्नदाता हैं। किसानों के कल्याण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा की है। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने गुजरात की पुरानी रैंकिंग से जुड़े एक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए तत्कालीन केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पीएम मोदी ने कहा कि जब प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों के आकलन और रैंकिंग के आधार पर गुजरात को सम्मान मिला था, तब दिल्ली की सत्ता पर काबिज लोगों को यह बात रास नहीं आई थी। उन्होंने बताया कि उस समय मीडिया में बसे परफॉर्म करने वाले राज्यों की रैंकिंग की जाती थी और अर्थव्यवस्था से जुड़ी ऐसी ही रैंकिंग में गुजरात पहले नंबर पर आया था, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि जिस संस्था ने गुजरात को पहली रैंकिंग दी थी, उसका नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर था, और यह बात तत्कालीन सत्ता को रास नहीं आई। उन्होंने कहा कि उस समय की सरकार ने शोधकर्ताओं पर दबाव बनाया और उन्हें बाकायदा आदेश दिया कि अब कोई भी रिपोर्ट प्रकाशित करने से पहले सरकार से मंजूरी लेनी होगी। इस घटना को स्वतंत्र शोध और लोकतांत्रिक व्यवस्था के संदर्भ में उठाते हुए पीएम ने सवाल किया कि जिन लोगों ने अपने कार्यकाल में ऐसा रवैया अपनाया, वे आज लोकतंत्र की बात किस आधार पर करते हैं। विपक्ष पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आजकल कुछ लोग संविधान की कापी अपनी जेब से निकालते हैं और समझते हैं कि देश का संविधान और लोकतंत्र उनकी जेब में है। उन्होंने कहा कि सरकार में न रहते हुए भी इन लोगों को सत्ता का अलग ही नशा है, लेकिन जब ये लोग खुद सत्ता में थे, तब उनका रवैया कुछ और ही था। पीएम मोदी का यह बयान विपक्ष के उन नेताओं पर सीधा पलटवार है, जो लगातार केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज वही लोग लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर ज्ञान देते फिरते हैं, जबकि उनके कार्यकाल में उनका रवैया इसके विपरीत था।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!