|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

संसद के विशेष सत्र में परिसीमन पर बड़ा राजनीतिक दंगल, सरकार पेश करेगी तीन नए विधेयक

नई दिल्ली। केंद्र सरकार सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में देश की लोकतांत्रिक तस्वीर बदलने की बड़ी कवायद करने जा रही है। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी कार्यसूची के मुताबिक सदन की कार्यवाही सु

NRI Post Hindi Desk · 2 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

नई दिल्ली। केंद्र सरकार सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में देश की लोकतांत्रिक तस्वीर बदलने की बड़ी कवायद करने जा रही है। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी कार्यसूची के मुताबिक सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें सबसे अहम हिस्सा विधायी कामकाज का होगा। सरकार इस सत्र में परिसीमन और केंद्रशासित प्रदेशों से जुड़े पुराने विधेयकों को वापस लेकर तीन नए विधेयक पेश करेगी। यह पूरी प्रक्रिया इसलिए अहम है क्योंकि इसके जरिए लोकसभा में सांसदों की अधिकतम संख्या 543 से बढ़ाकर 850 तक करने का रास्ता खुलेगा और देश की संसद तथा राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया जाएगा। सोमवार की कार्यवाही में सरकार पहले अप्रैल 2026 में पेश किए गए दो पुराने विधेयकों को वापस लेगी, जिनमें केंद्रशासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन विधेयक, 2026 शामिल हैं। इसके बाद सरकार की ओर से तीन नए विधेयक पेश किए जाएंगे। पहला विधेयक संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 होगा, जिसे कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पेश करेंगे और इसके जरिए संविधान में बदलाव कर लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं की सीटें बढ़ाने और महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार किया जाएगा। दूसरा विधेयक केंद्रशासित प्रदेश कानून (संशोधन) सेकंड विधेयक, 2026 होगा, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पेश करेंगे और इसमें केंद्रशासित प्रदेशों से जुड़े तीन कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव है। तीसरा विधेयक परिसीमन (सेकंड) विधेयक, 2026 होगा, जिसे भी कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पेश करेंगे और इसका मकसद लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं में सीटों का पुनर्निर्धारण, निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करना और महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है। सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को 50 फीसदी बढ़ाकर करीब 815 किया जा सकता है, जिसमें 815 राज्यों की सीटें और 35 केंद्र शासित प्रदेशों की सीटें होंगी। वहीं लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 तक करने का प्रस्ताव है और राज्य विधानसभाओं की सीटें भी 50 फीसदी बढ़ाने की तैयारी है। इस पूरी कवायद का एक बड़ा मकसद 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करना है और सरकार का दावा है कि नए प्रस्ताव से सभी राज्यों का मौजूदा प्रतिनिधित्व सुरक्षित रखते हुए महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में ज्यादा भागीदारी दी जा सकेगी। इस पूरी प्रक्रिया के लिए सरकार को संविधान में संशोधन करना होगा, परिसीमन आयोग का गठन करना होगा और देशभर में लोकसभा तथा विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे से तय करनी होंगी। इन विधेयकों को पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत यानी 543 सदस्यों वाली लोकसभा में 360 सांसदों के समर्थन की जरूरत है, जबकि सरकार को 370 सांसदों के सपोर्ट का भरोसा है। बता दें कि अप्रैल में सरकार का पिछला संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर पाया था, ऐसे में सोमवार को सरकार के सामने विधेयक पेश करने के साथ-साथ विपक्षी दलों को अपने पक्ष में लाने की भी बड़ी चुनौती होगी। डीएमके को अपने पाले में लाकर सरकार ने इस मुहिम में बड़ी कामयाबी हासिल की है और डीएमके चीफ स्टालिन ने कहा है कि उनके पास इस बिल को सपोर्ट करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है, क्योंकि अगर ये बिल गिर जाता है तो तमिलनाडु को मिला संरक्षण खत्म हो जाएगा। डीएमके के लोकसभा में 22 सांसद हैं। बता दें कि लोकसभा का चार दिवसीय विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा और इसके बाद 2 और 3 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक होगी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!