|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

सीएनजी सेगमेंट में नई टक्कर, किआ ने लॉन्च की 7-सीटर कारें, कीमत 12 लाख से शुरू

किआ ने भारतीय बाजार में अपनी पहली फैक्टरी फिटेड सीएनजी कार को लॉन्च कर दिया है। यह कारें हैं किआ कारेन्स और किआ कारेन्स क्लैविस सीएनजी, जिन्हें कंपनी ने सोरेंटो की लॉन्चिंग के साथ ही अनवील कर दिया था।

NRI Post Hindi Desk · 66 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सीएनजी सेगमेंट में नई टक्कर, किआ ने लॉन्च की 7-सीटर कारें, कीमत 12 लाख से शुरू
📷 NRI Post Hindi Desk

किआ ने भारतीय बाजार में अपनी पहली फैक्टरी फिटेड सीएनजी कार को लॉन्च कर दिया है। यह कारें हैं किआ कारेन्स और किआ कारेन्स क्लैविस सीएनजी, जिन्हें कंपनी ने सोरेंटो की लॉन्चिंग के साथ ही अनवील कर दिया था। ब्रांड इन कारों को पिछले कई दिनों से टीज कर रहा था और अब कंपनी ने इनकी कीमतों का भी ऐलान कर दिया है। ये दोनों कारें उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं, जो सीएनजी के साथ एक सात सीटर कार की तलाश में थे। इससे पहले तक इस सेगमेंट में लोगों के पास सिर्फ मारुति सुजुकी अर्टिगा, मारुति सुजुकी एक्सएल-6 और टोयोटा रुमियन का विकल्प था, लेकिन अब उन्हें दो नए विकल्प मिल गए हैं। कीमत की बात करें तो किआ कारेन्स सीएनजी को कंपनी ने 12.12 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है, जबकि किआ कारेन्स क्लैविस सीएनजी को ब्रांड ने 12.39 लाख रुपये में लॉन्च किया है। कारेन्स सीएनजी सिर्फ प्रीमियम (ओ) वेरिएंट के साथ मिलेगा, वहीं क्लैविस सीएनजी को मिड-स्पेक्स एचटीई और एचटीई (ओ) के साथ खरीदा जा सकता है। तीनों ही वेरिएंट्स अपने पेट्रोल मैन्युअल वेरिएंट के मुकाबले 1 लाख रुपये ज्यादा कीमत पर आते हैं। कारेन्स क्लैविस एचटीई (ओ) सीएनजी वेरिएंट की कीमत 13.35 लाख रुपये है। प्रतिस्पर्धा की बात करें तो मारुति सुजुकी अर्टिगा सीएनजी की कीमत 10.94 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच है। वहीं टोयोटा रुमियन सीएनजी की कीमत 11.69 लाख रुपये एक्स शोरूम है, जबकि मारुति सुजुकी एक्सएल-6 की कीमत 12.61 लाख रुपये एक्स शोरूम है। इंजन और पावर की बात करें तो कारेन्स और क्लैविस सीएनजी में 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो 96 एचपी की पावर और 123 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन मिलेगा। किआ ने कारेन्स और क्लैविस की फ्यूल एफिशिएंसी नहीं बताई है, मगर ये कार सीएनजी अवतार में 22 से 25 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज दे सकती है। फैक्टरी फिटेड सीएनजी टैंक के बाद कार में 116 लीटर का बूट स्पेस मिलता है और सीएनजी वेरिएंट में भी स्पेयर व्हील मिलेगा। किआ ने बताया है कि उन्होंने सस्पेंशन को रिट्यून किया है और फ्रंट डिस्क ब्रेक को अपडेट किया है। इसके अलावा कार का डिजाइन और फीचर्स पेट्रोल वर्जन वाला ही है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!